इन दिनों यमुना नदी अपने खतरनाक स्तर से ऊपर बह रही है और दिल्ली के कई इलाके पानी में डूब गए हैं। इसी बाढ़ के दौरान एक ऐसा नजारा सामने आया जिसने लोगों को हैरान कर दिया। मयूर विहार-1 इलाके में बाढ़ के पानी में बहकर एक दुर्लभ अफ्रीकी मॉनिटर छिपकली दिखाई दी। यह देखकर स्थानीय लोग घबरा गए और कई लोगों ने इसे मारने की कोशिश भी की। लेकिन कुछ सजग और समझदार लोगों ने तुरंत वाइल्डलाइफ टीम को खबर दी।