Viral Video: दिल्ली में 90000 रुपये सैलरी की सरकारी जॉब करने वाली ये लड़की हर महीने बचा लेती है 65 हजार रुपये, गजब का मैनेजमेंट

Viral Video: दिल्ली में सरकारी जॉब करने वाली महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ने बताया कि, वह हर महीने 25 हजार रुपये में अपना खर्च मैनेज करती हैं, जबकि उनकी इन-हैंड सैलरी करीब 90 हजार रुपये है

अपडेटेड May 28, 2026 पर 9:15 PM
Story continues below Advertisement
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं

दिल्ली जैसे बड़े शहर में रहकर पैसे बचाना आसान नहीं होता, क्योंकि यहां किराया, आने-जाने और रोज के खर्च काफी ज्यादा होते हैं। इसी बीच दिल्ली की एक सरकारी कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी सैलरी और महीने के खर्चों का पूरा हिसाब शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

नई दिल्ली में रहने वाली कृतिका ने बताया कि वह हर महीने 25 हजार रुपये में अपना खर्च मैनेज करती हैं, जबकि उनकी इन-हैंड सैलरी करीब 90 हजार रुपये है। उनके खर्च और बचत का ये हिसाब अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो


कृतिका एक असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में कृतिका ने बताया कि, वह नई दिल्ली में रहते हुए हर महीने करीब 25,000 रुपये में अपना खर्च चला लेती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि ये थोड़ा कम है, लेकिन नई दिल्ली में रहने वाली 28 साल की सरकारी कर्मचारी होने के नाते मैं इतना ही खर्च करती हूं।” कृतिका ने बताया कि वह दिल्ली में अपने एक फ्लैटमेट के साथ 2बीएचके फ्लैट में रहती हैं। घर के किराए में उनका हिस्सा हर महीने 11,500 रुपये आता है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Kritika (@tweetikaa)

कृतिया ने शेयर किया हिसाब

कृतिका ने बताया कि, खाने और घर के काम संभालने के लिए दोनों ने एक मेड रखी हुई है। इस सुविधा का कुल खर्च 5,000 रुपये है, जिसमें कृतिका 2,500 रुपये देती है। उन्होंने बताया कि, उन्हें घर का खाना ज्यादा पसंद है, इसलिए बाहर खाने पर वह महीने में करीब 2,000 रुपये ही खर्च करती हैं। कृतिका ने बताया कि हर महीने वह राशन और घर की जरूरी चीजों पर करीब 4,000 से 5,000 रुपये खर्च करती है। इसमें ब्लिंकिट और जेप्टो जैसे ऐप से मंगाया गया सामान भी शामिल रहता है।

ऑफिस आने-जाने के लिए वह स्कूटी का इस्तेमाल करती हैं, जिससे उनका सफर सस्ता पड़ता है। पेट्रोल पर उनका करीब 1,500 रुपये महीने खर्च होते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें बिजली का बिल नहीं देना पड़ता, जिसके लिए उन्होंने दिल्ली सरकार का धन्यवाद किया।

गैस और आरओ पर 1000 रुपए

कृतिका ने बताया कि वाई-फाई, गैस और आरओ जैसी दूसरी जरूरी सुविधाओं पर उनका करीब 1,000 रुपये महीना खर्च होता है। वहीं नेटफ्लिक्स जैसे एंटरटेनमेंट ऐप्स के लिए वह परिवार और दोस्तों के साथ शेयर किए गए अकाउंट इस्तेमाल करती हैं, इसलिए उन पर अलग से पैसे खर्च नहीं करतीं। इसके अलावा कपड़े और ब्यूटी या पर्सनल केयर का सामान खरीदने के लिए वह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हर महीने करीब 3,000 से 4,000 रुपये तक खर्च करती हैं।

कृतिका के मुताबिक, उनके रोजमर्रा के सभी खर्च मिलाकर हर महीने करीब 25,000 रुपये खर्च हो जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें घूमने-फिरने, फर्नीचर खरीदने जैसी बड़ी और एक बार होने वाली खरीदारी का खर्च शामिल नहीं है।

2022 में सीजीएल की एग्जाम क्लियर किया था

वायरल पोस्ट के कमेंट्स में कृतिका ने बताया कि साल 2022 में एसएससी सीजीएल परीक्षा पास की थी और फिलहाल वह लेवल-7 की सरकारी कर्मचारी के तौर पर काम कर रही हैं। उनकी हर महीने की इन-हैंड सैलरी करीब 90,000 रुपये है। कृतिका के इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

लोगों ने किया कमेंट

एक यूजर ने लिखा, “दिल्ली एनसीआर में खर्च करने के लिए 25 हजार रुपये ठीक-ठाक रकम है।” वहीं दूसरे यूजर ने उनकी बचत को लेकर कमेंट किया, “55 हजार से ज्यादा की सेविंग।” इस पर कृतिका ने जवाब दिया, “करीब 65 हजार।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैम, मुझे तो इतनी सैलरी भी नहीं मिलती।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।