दिल्ली में घर खरीदना बन गया सपना! 2 लाख महीने कमाने वाले शख्स ने बयां किया अपना दर्द

दिल्ली के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर बताया कि परिवार की हर महीने करीब 2 लाख रुपए की कमाई होने के बावजूद वह अपनी पसंद का 2BHK फ्लैट नहीं खरीद पा रहा है। उनकी इस पोस्ट के वायरल होने के बाद दिल्ली में बढ़ती प्रॉपर्टी की कीमतों और मिडिल क्लास की मुश्किलों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई

अपडेटेड Jun 28, 2026 पर 8:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और इस पर लोगों ने जमकर अपनी राय दी (Photo: Canva)

दिल्ली जैसे बड़े शहर में घर लेना काफी मुश्किल होता है। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर बताया कि परिवार की हर महीने करीब 2 लाख रुपये की कमाई होने के बावजूद वह अपनी पसंद का 2BHK फ्लैट नहीं खरीद पा रहा है। व्यक्ति ने बताया कि वह अपने पार्टनर के साथ ऐसे इलाके में 2BHK फ्लैट तलाश रहा था, जहां सुरक्षा अच्छी हो, आने-जाने की सुविधा हो और आसपास पार्क जैसी सुविधाएं मौजूद हों। लेकिन जब उन्होंने घरों की कीमतें देखीं तो वे हैरान रह गए। व्यक्ति का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली में फ्लैट लेना मु्श्किल

व्यक्ति ने Reddit पर किए अपनी पोस्ट में लिखा, “हमारी कुल सैलरी लगभग 2L प्रति माह है। भले ही हम पार्कों के पास के इलाकों में 2BHK फ्लैट देखें और उन्हें सुरक्षित माना जाए, वे 2-2.50Cr की बहुत ज्यादा कीमत पर हैं। जिन लोगों के पास माता-पिता या पुश्तैनी पैसे का कोई सहारा नहीं है, उनके लिए ये हमारी पहुंच से बाहर है। उदाहरण के लिए, हमने द्वारका, पीतमपुरा, वगैरह में फ्लैट देखे, और यह हमारी लोन रेंज से बहुत बाहर है। अब, क्या हम ऐसा करेंगे?”


यूजर ने पोस्ट को , “क्या मिड-सैलरी वाले लोगों को अब फ्लैट या घर खरीदने के बारे में सोचना बंद कर देना चाहिए?” टाइटल के साथ शेयर किया।

यूजर्स ने किया कमेंट

ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और इस पर लोगों ने जमकर अपनी राय दी। कई यूजर्स ने कहा कि दिल्ली में बढ़ती प्रॉपर्टी की कीमतों के कारण अच्छी कमाई करने वालों के लिए भी घर खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि प्रॉपर्टी खरीदना जिंदगी का एक बहुत थका देने वाला हिस्सा है। लेकिन मुझे यह भी लगता है कि अगर आपको खरीदना चाहिए, तो यह किसी दूसरे इलाके में होना चाहिए जहां सर्कल रेट कम हों लेकिन पोटेंशियल हो।” एक और यूजर ने कहा, “आप दिल्ली NCR में नहीं कर सकते और न ही करना चाहिए। टियर 2-3 शहरों में जमीन देखें। वहां भी, आप सिर्फ बाहरी इलाकों में ही जमीन खरीद पाएंगे।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।