Video Viral: महिला को हेलमेट दिया और बिना बैठाए ही निकल गया ड्राइवर! डेस्टिनेशन पहुंचकर पता चली गलती

Viral Video: दिल्ली की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उबर मोटो राइड के दौरान महिला के साथ एक अनोखी घटना हुई। महिला ने बाइक टैक्सी बुक की थी, लेकिन ड्राइवर गलती से उन्हें पीछे छोड़कर आगे निकल गया

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 7:03 PM
इस अनोखी घटना को इंस्टाग्राम यूजर प्रतिमा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया

सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिल्ली की महिला के साथ उबर मोटो राइड के दौरान एक बेहद हैरान करने वाली घटना हुई। महिला ने अपनी यात्रा के लिए बाइक टैक्सी बुक की थी। वहीं बाइक चालक किसी गलतफहमी में महिला को रास्ते में ही छोड़कर आगे निकल गया। वहीं महिला सड़क किनारे खड़ी रह गई और कुछ समय तक समझ ही नहीं पाई कि आखिर उसके साथ क्या हुआ। ये अनोखी घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कई यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही घटना

इस अनोखी घटना को इंस्टाग्राम यूजर प्रतिमा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सड़क पर खड़ी बाइक चालक का हेलमेट हाथ में लिए नजर आ रही थीं, जबकि बाइक चालक उन्हें पीछे छोड़कर ट्रैफिक में आगे निकल चुका था। वीडियो में प्रतिमा एक व्यस्त सड़क के किनारे खड़ी होकर पूरी घटना के बारे में बताती नजर आती हैं। वीडियो में उन्होंने बताया, “मैंने उबर बाइक बुक की थी और अब मेरे पास सिर्फ यह हेलमेट है। ड्राइवर मेरे पास आया, उस समय वह फोन पर बात कर रहा था। उसने मुझे हेलमेट दिया और बिना कुछ कहे आगे चला गया।” इससे पहले कि प्रतिमा बाइक पर बैठ पातीं, चालक अचानक वहां से निकल गया।


 

इस अजीब स्थिति में प्रतिमा सड़क पर हेलमेट लेकर खड़ी रह गईं, जबकि बाइक चालक बिना यात्री के ही अपने रास्ते पर निकल गया। इस घटना को साझा करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “बाइक तो मेरे बिना चली गई, अब इस हेलमेट का क्या करूं?”।

शेयर किया एक और वीडियो

वहीं ये कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। प्रतिमा ने एक और वीडियो में बताया कि, बाइक चालक को अपनी गलती का एहसास तब हुआ, जब वह अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंच गया। उनके अनुसार, इसके बाद चालक ने उन्हें फोन कर पूछा, “मैडम, आप कहां रह गई हैं?”। बाद में शेयर की गई एक अन्य वीडियो क्लिप में प्रतिमा दोबारा चालक से मिलती हुई और अपनी राइड जारी रखती नजर आईं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस पूरी गड़बड़ी को लेकर ड्राइवर के पास कई तरह की सफाई और वजहें तैयार थीं।

 

यूजर्स ने किया कमेंट

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे बेहद मजेदार बताया। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “अरे मैडम, आवाज तो लगा देतीं।” वहीं दूसरे यूजर ने बताया, “मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है। ड्राइवर बिना रुके आगे निकल गया था और बाद में डेस्टिनेशन पहुंचकर उसे याद आया कि मैं पीछे ही रह गया हूं।” एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “शायद ड्राइवर के वापस आने की यही वजह थी।” सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।