इस एक्ट्रेस की हड्डी जैसी पतली बाहें इंटरनेट पर हो गईं वायरल! लोग पूछ रहे- क्या आप इसे टोंड कहेंगे?

हॉलीवुड अभिनेत्री Demi Moore Cannes Film Festival में अपने ग्लैमरस रेड कार्पेट लुक को लेकर चर्चा में हैं। जहां एक तरफ लोगों ने उनके स्टाइल की तारीफ की, वहीं दूसरी तरफ उनके बेहद पतले शरीर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। इस मुद्दे ने बॉडी इमेज पर नई चर्चा शुरू कर दी है

अपडेटेड May 13, 2026 पर 2:42 PM
Story continues below Advertisement
डेमी मूर के रेड कार्पेट लुक की कई लोगों ने जमकर तारीफ की।

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री डेमी मूर  एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि कान्स  फिल्म फेसटिनल में उनका रेड कार्पेट लुक चर्चा का कारण बना। उन्होंने बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में एंट्री ली, जिसे कई लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन इसी लुक को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस भी शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने उनके लुक और कॉन्फिडेंस की तारीफ की, वहीं कई यूजर्स ने उनके बेहद पतले शरीर को लेकर चिंता जताई और इसे “आदर्श” के रूप में दिखाने पर सवाल उठाए।

इस पूरे मामले ने सिर्फ एक सेलिब्रिटी लुक से आगे बढ़कर बॉडी इमेज, उम्र और ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर बड़ी चर्चा छेड़ दी है। अब यह विषय सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है और लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं।

सिल्वर गाउन में दिखीं बेहद ग्लैमरस


63 साल की डेमी मूर  ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के ओपनिंग सेरेमनी में सिल्वर रंग का स्ट्रैपलेस जैक्वेमस गाउन पहना था। इस फिटेड ड्रेस में उनका स्लिम फिगर और टोन्ड आर्म्स साफ नजर आ रहे थे। उन्होंने अपने लुक को डायमंड जूलरी के साथ पूरा किया, जिसने उनके स्टाइल को और खास बना दिया।

सोशल मीडिया पर तारीफों की बारिश

डेमी मूर के रेड कार्पेट लुक की कई लोगों ने जमकर तारीफ की। किसी ने उन्हें “स्टनिंग” कहा तो किसी ने उनके ड्रेसिंग सेंस को शानदार बताया। अभिनेत्री रीटा विल्सन ने भी उनकी ड्रेस की तारीफ करते हुए इसे अपना पसंदीदा लुक बताया।

कई फैंस का कहना था कि उम्र के इस पड़ाव पर भी डेमी बेहद कॉन्फिडेंट और एलिगेंट नजर आती हैं।

लेकिन शुरू हो गई बॉडी इमेज पर बहस

जहां कुछ लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे थे, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बहुत ज्यादा पतले दिखने पर चिंता जताई। लोगों का कहना था कि बेहद दुबले शरीर को “हेल्दी” या “आइडल बॉडी” के रूप में पेश नहीं किया जाना चाहिए।

अमेरिकी एक्टिविस्ट शैनन वॉट्स ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि महिलाओं के ऐसे शरीर को “टोन्ड” कहना बंद करना चाहिए। इसके बाद इंटरनेट पर बॉडी इमेज और ब्यूटी स्टैंडर्ड को लेकर लंबी बहस शुरू हो गई।

उम्र, खूबसूरती और सोशल मीडिया की बहस

कुछ लोगों ने कहा कि डेमी मूर हमेशा से खूबसूरत रही हैं, लेकिन उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। वहीं उनके समर्थकों का मानना था कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद के अनुसार जीने और दिखने का अधिकार है।

अब ये मामला सिर्फ एक रेड कार्पेट लुक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिलाओं की उम्र, सुंदरता और शरीर को लेकर समाज की सोच पर बड़ी चर्चा बन चुका है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।