Dhanteras 2025 Wishes: 'खुलेंगे भाग्य और बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा...' धनतेरस के खास मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं

Happy Dhanteras 2025 Wishes: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का त्यौहार 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के मौके पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को मैसेज के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं। आप इस धनतेरस आप अपने दोस्तों को ये शुभकामनाएं मैसेज भेज सकते हैं

अपडेटेड Oct 17, 2025 पर 8:43 PM
Story continues below Advertisement
इस शुभ दिन पर अपने परिवार और दोस्तों को प्यार, खुशियों और समृद्धि से भरे संदेश भेजकर उनका दिन खास बना सकते हैं

हिंदू धर्म में धनतेरस का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का त्यौहार 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से घर में धन-धान्य और समृद्धि आती है। माना जाता है कि धनतेरस की पूजा से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है। धनतेरस के दिन कुछ नया सामान खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन लोग सोना-चांदी, तांबे-पीतल के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान या जमीन तक खरीदते हैं। धनतेरस के मौके पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को मैसेज के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं।

आप भी इस शुभ दिन पर अपने परिवार और दोस्तों को प्यार, खुशियों और समृद्धि से भरे संदेश भेजकर उनका दिन खास बना सकते हैं। यहां आपके लिए धनतेरस के खास संदेश और शुभकामनाएं दिए गए हैं, जिन्हें शेयर करके आप अपने दोस्तों और परिवार को धनतेरस की मंगलकामनाएं दे सकते हैं।

धनतेरस की शुभकामना संदेश


1- आई धनतेरस की शुभ घड़ी है, मन में उमंग और रोशनी है लाई।

गणेश-लक्ष्मी करें आपके घर में निवास, हर दिन बने अबसे सुख का वास।।

2- घर में विराजें लक्ष्मी, सदा धन बरसाती रहें

सेहत और समृद्धि नित घर में लाती रहें

4- घर में लक्ष्मी जी का पवित्र वास हो,

हर दिन लगे जैसे खुशियों का मेला हो।

dhanteras Wish dhanteras Wish

5- धनतेरस की ये रोशनी लाए खुशियों का उजाला,

लक्ष्मी मां भरें जीवन में प्यार और सुख का खजाना।

dhanteras wishes dhanteras wishes

6- इस धनतेरस सोने-चांदी की चमक, जीवन में बढ़ाए खुशियों की रौनक

7- आप के यहां धन की हो बरसात, घर में मां लक्ष्मी का हो निवास।

अब हर संकट का हो नाश, सर पे उन्नति का पहनें आप ताज।

8- धनतेरस का है ये पावन त्योहार, आपके जीवन में लाए खुशियों की बहार।

आपके घर में मां लक्ष्मी का हो सदा वास, बरसे कृपा और आप बन जाएं खास।

9-सुख और समृद्धि का त्योहार है आया,

लक्ष्मी माता हर दिल में समाया।

dhanteras wish dhanteras wish

10- घर में सुख, जीवन में तरक्की हो,

लक्ष्मी माता हर दुख को हर ले।

11- दीप जलें, मोमबत्तियां खिले, घर में खुशियां आएं,

धन-धान्य और प्यार हर तरफ छाएं।

12- हर सुबह उजाला, हर शाम रौशनी,

लक्ष्मी माता लाएं खुशियों की घड़ी।

dhanteras wish dhanteras wish

13- सुख-समृद्धि का संदेश, घर-आंगन में उल्लास,

लक्ष्मी माता की कृपा से कट जाए हर पास।

14- दीपों की रौशनी, खुशियों का उजाला,

लक्ष्मी माता का आशीर्वाद जीवन में लाया माला।

15- दिल में खुशियां, घर में सुख का वास हो,

मिटे सब दूरियां सब आपके पास हो,

धनतेरस इस साल हो इतना खास हो।

16- हर कोने में खुशियां, हर पल प्यार,

लक्ष्मी माता लाएं धन और सुख अपार।

17- धनतेरस का यह पर्व खुशियों से भरा,

लक्ष्मी माता हर घर में प्यार के साथ घुला।

dhanteras wish dhanteras wish

18- सोने, चांदी, गहनों से घर महक उठे,

लक्ष्मी माता की कृपा से सबका जीवन सजे।

19- धनतेरस की रात में दीपक जलाएं,

लक्ष्मी माता के चरणों में हाथ जोड़ जाएं।

20- धनतेरस का ये प्यारा त्योहार,

आपके जीवन में लाएं खुशियां अपार।

21- धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी विराजें आपके द्वार,

सभी कामना करें आपकी स्वीकार।

dhanteras Wish dhanteras Wish

22- आपके घर में हो उजाला और दिल में प्यार,

धनतेरस के दिन संग हो लक्ष्मी जी का आशीर्वाद अपार

23-  धनतेरस लाए आपके जीवन में खुशियों का बहार,

खुश रहें आप सदा, यही शुभ विचार

24- घर में आपके हो धन की बरसात,

मां लक्ष्मी हमेशा हों आपके साथ।

25- दीपों से जगमग हो आपका संसार,

मां लक्ष्मी करें सब पर उपकार

26- धनतेरस लाए ढेर सारा धन,

घर में हमेशा हो शान्ति का वास।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।