Dhanteras 2025: आज पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। दिवाली के पांच दिनों की त्योहार आज से मानी जाती है। इसलिए आज लोग जमकर खरीदारी करते हैं। बाजार में आज नए डिजाइन के कलेक्शन से लेकर नई-नई चीजों की बहार होती है। ऑल इंडिया ज्वैलर्स फेडरेशन द्वारा 2023 में किए गए एक सर्वे से पता चला है कि 65% से ज्यादा सोने-चांदी की बिक्री धनतेरस के दौरान होती है। यह बताता है कि इस दिन खरीदारी का लोगों के लिए कितना महत्व है।
आज के दिन सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण आदि की खरीदारी करते हैं। लोगों का मानना है कि आज के दिन खरीदी गई चीजों में 13 गुना वृद्धि होती है। और सोने-चांदी को संपन्नता के साथ शुभता का भी प्रतीक माना जाता है। लेकिन आज यानी धनतेरस की भीड़-भाड़ में खरीदारी कई बार फायदे की जगह नुकसान का कारण बन जाती है। इसलिए आज खरीदारी करते समय यहां बताए जा रहे 5 टिप्स का जरूर ध्यान रखें
जल्दबाजी में न करें खरीदारी
सबसे पहली बात, जल्दबाजी में खरीदारी न करें। कीमत और शुद्धता की जांच जरूर करें। सामान खरीदते समय दो-तीन दुकान से भाव और शुद्धता का स्तर चेक करें। इन सावधानियों से आप धनतेरस पर सही और शुद्ध चांदी खरीद सकते हैं और त्योहार को खुशी से मना सकते हैं।
सिक्के या ज्वेलरी हॉलमार्क वाली ही खरीदें
रजिस्टर्ड ज्वैलर से ही करें खरीदारी
ये बहुत जरूरी है। केवल रजिस्टर्ड और भरोसेमंद ज्वैलर से ही चांदी खरीदें। कई बार छोटे दुकानदार कम कीमत का लालच देकर नकली या कम शुद्धता वाली चांदी बेच देते हैं। इसलिए हमेशा नामी दुकानों या ऑनलाइन पंजीकृत प्लेटफॉर्म से खरीदारी करें।
चांदी का ग्रेड जरूर देखें
इसमें शुद्धता के सात स्तर हैं, 800, 835, 925, 958, 970, 990 और 999, जिससे चांदी की शुद्धता का पता चलता है। जो भी सामान खरीद रहे हैं, दुकानदार से पूछें कि उसमें कौन से ग्रेड की चांदी है, ताकि आपको सही जानकारी मिले। साथ ही आपको अपनी पसंद और बजट के हिसाब से ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
खरीदारी के बाद बिल और हॉलमार्क की रसीद को संभालकर रखें। ये कागज भविष्य में चांदी बेचने या बदलने के लिए काम आएंगे। बिल में चांदी का वजन, शुद्धता और कीमत साफ लिखी होनी चाहिए। हॉलमार्क की सच्चाई चेक करने में BIS Care ऐप आपकी मदद कर सकता है। इसे आप अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप आपको रियल-टाइम में बताएगा कि चांदी असली है या नहीं।