चिकन की बची हुई हड्डियां कचरे में मत फेंका कीजिए, इसके ये 4 बेहतरीन इस्तेमाल जान लीजिए

चिकन खाने के बाद बची हुई हड्डियों को फेंकने के बजाय कई उपयोगी कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। सही तरीके से उपयोग करने पर ये हड्डियां घर और बगीचे दोनों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 7:41 PM
चिकन की बची हुई हड्डियां से बना सकते हैं ये चीजें (Photo: Canva)

आप जब भी चिकन खाते होंगे तो उसकी बची हुई हड्डियों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि चिकन खाने के बाद बची हुई हड्डियों को आप कई उपयोगी कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये हड्डियां रसोई में स्वाद बढ़ाने से लेकर बगीचे की मिट्टी को बेहतर बनाने और पालतू जानवरों की जरूरतों में भी काम आ सकती हैं। सही तरीके से उपयोग करने पर चिकन की बची हुई हड्डियां एक उपयोगी संसाधन साबित हो सकती हैं, जो आपके घर के कई कामों में मददगार होती हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में

चिकन की बची हुई हड्डियां से बना सकते हैं ये चीजें

कैसे सेफ रखें हड्डियां


अगर एक बार में आपके पास पर्याप्त चिकन की हड्डियां नहीं हैं, तो उन्हें फेंकने की बजाय संभालकर रखा जा सकता है। खाना बनाने के बाद हड्डियों को अच्छी तरह साफ कर लें, फिर उन्हें जिप-लॉक बैग में डालकर फ्रीजर में स्टोर कर दें। जब आपके पास पर्याप्त मात्रा में हड्डियां इकट्ठी हो जाएं, तब उनका इस्तेमाल बोन ब्रोथ, खाद, स्टॉक क्यूब्स या बोन पाउडर जैसी उपयोगी चीजें बनाने के लिए किया जा सकता है।

बची हुई हड्डियों से बनाएं बोन ब्रोथ

बची हुई चिकन की हड्डियों का इस्तेमाल करके पौष्टिक बोन ब्रोथ तैयार किया जा सकता है। इसके लिए हड्डियों को पानी, लहसुन, अदरक, कुछ सब्जियों और थोड़ा सा सिरका डालकर 4 से 6 घंटे तक धीमी आंच पर पकाएं। इस तरह तैयार बोन ब्रोथ में कोलेजन, जिलेटिन और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके जोड़ों की सेहत, पाचन तंत्र और त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

खाद बना सकते हैं आप

अगर आपको पौधे लगाने का शौकिन है, तो बची हुई चिकन की हड्डियां आपके बगीचे के लिए काम आ सकती हैं। सबसे पहले हड्डियों को अच्छी तरह उबालकर साफ कर लें और धूप में पूरी तरह सुखा लें। इसके बाद उन्हें पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को पौधों की मिट्टी में मिलाया जा सकता है। इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और फूल व फल अच्छी तरह उगने में मदद करते हैं।

बनाएं आइस क्यूब्स

बोन ब्रोथ तैयार करने के बाद बचने वाले स्वादिष्ट तरल पदार्थ को फेंकने की बजाय उसका दोबारा उपयोग किया जा सकता है। इसे पहले ठंडा होने दें, फिर आइस ट्रे में भरकर फ्रीजर में जमा दें। बाद में इन स्टॉक क्यूब्स का इस्तेमाल सूप, नूडल्स, पास्ता या करी जैसी डिश में किया जा सकता है। इससे खाने का स्वाद बढ़ता है और अतिरिक्त पोषण भी मिलता है।

पैट के लिए बनाएं नेचुरल कैल्शियम सप्लीमेंट

चिकन की हड्डियों को सीधे पालतू जानवरों को नहीं खिलाना चाहिए, क्योंकि पकी हुई हड्डियां टूटकर उनके मुंह, गले या पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती हैं। एक सेफ तरीका ये है कि हड्डियों को अच्छी तरह सुखाकर उनका बारीक पाउडर बना लिया जाए। इसके बाद इस पाउडर की थोड़ी मात्रा पालतू जानवर के भोजन में मिलाई जा सकती है। यह कैल्शियम का प्राकृतिक स्रोत बन सकता है और उनकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।