सुई धागा भूल जाओ, इस छोटे ट्रिक से ब्लाउज की फिटिंग मिनटों में करें सेट!

ब्लाउज का गला बड़ा या कंधे से ढीला हो तो साड़ी पहनते समय काफी परेशानी हो सकती है। जिससे पल्लू को कंधे पर टिकाए रखना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इसके लिए हर बार सिलाई करवाने की जरूरत नहीं है। सेफ्टी पिन, डोरी और कुछ आसान फिटिंग हैक्स से कुछ ही मिनटों में ढीली नेकलाइन को सही किया जा सकता है। ये तरीके खासकर तब काम आएंगे, जब त्योहार पर किसी बहन, सहेली या रिश्तेदार का ब्लाउज पहनना हो।

अपडेटेड Aug 11, 2026 पर 12:34 PM

त्योहारों में साड़ी पहनने का मन तो बहुत होता है, लेकिन ब्लाउज की फिटिंग सही न हो तो पूरा लुक खराब लग सकता है। जब ब्लाउज का गला बड़ा हो या कंधे से बार-बार नीचे खिसकता रहे, तो साड़ी का पल्लू भी ठीक से नहीं टिकता। लेकिन कुछ आसान तरीके है जिससे आप घर पर ही कुछ ही मिनटों में ढीली नेकलाइन को सही कर सकती हैं।

 

आर्महोल ट्रिक


15 Ideal Blouse Designs for Indian Wedding Functions

कंधे पर बिना पिन लगाएं आर्महोल के पास भी कपड़े को थोड़ा अंदर करके पिन लगाएं। इससे ब्लाउज की ढीली फिटिंग कुछ कम हो जाती है और गला अपनी जगह पर बना रहता है। इस जगह पिन लगाते समय सावधानी रखना जरूरी है, ताकि पहनने पर चुभे नहीं।

 

रेडीमेड डोरी

Cotton Multi Dori Blouse Latkan / Dori latkan, For Saree at ...

रेडीमेड डेकोरेटिव डोरी भी ढीले ब्लाउज को संभालने का आसान तरीका है। डोरी को ब्लाउज के अंदर कंधों के नीचे दोनों तरफ से सेफ्टी पिन की मदद से लगाया जा सकता है। पहनने के बाद दोनों डोरियों को हल्का खींचकर बांध दें। इससे कंधे से खिसकने वाला ब्लाउज शरीर के पास टिका रहेगा और नेकलाइन भी सही दिखेगी।

 

स्टाइलिश लटकन

Blouse Design Ideas | Beautiful Blouse Designs | Instagram

अगर डोरी का लुक थोड़ा स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो उसके साथ छोटी लटकन भी लगा सकती हैं। गोल्डन, सिल्वर या कॉपर रंग की डोरी ट्रेडिशनल ब्लाउज के साथ अच्छी लगेगी। इससे ढीली नेकलाइन को सपोर्ट मिलेगा।

 

फिटिंग चेक

ब्लाउज पहनने के बाद आईने के सामने उसकी फिटिंग जरूर देख लें। कंधे पर पिन ठीक से लगी है या नहीं और गला ज्यादा टाइट तो नहीं हो रहा, यह चेक करें। पिन हमेशा कपड़े के अंदर की तरफ सही तरीके से लगाएं।

 

 

शोल्डर फिटिंग

गला ज्यादा ढीला हो तो पिन को कंधे के पास लगाना ज्यादा आसान रहता है। इससे नेकलाइन ऊपर बनी रहती है और बार-बार खिसकती नहीं है। पिन लगाते समय ध्यान रखें कि वह कपड़े को अच्छी तरह पकड़ रही हो और स्किन में न चुभे। यह तरीका खासकर तब काम आता है, जब ब्लाउज कुछ समय के लिए पहनना हो।

 

 

सेफ्टी पिन हैक

अगर ब्लाउज का गला कंधे से खिसक रहा है, तो सेफ्टी पिन की मदद ली जा सकती है। ब्लाउज को उल्टा करके कंधे वाले हिस्से को थोड़ा अंदर की तरफ मोड़ें और छोटी सेफ्टी पिन से कपड़े को पकड़ लें। जरूरत के हिसाब से एक या दो पिन लगाकर नेकलाइन को छोटा किया जा सकता है। दोनों कंधों पर बराबर तरीके से पिन लगाने से ब्लाउज बेहतर फिट होगा।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।