कर्मचारी ने 2 लाइन के इस्तीफे पर मैनेजर ने दिया ऐसा जवाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

सोशल मीडिया पर इस समय एक कर्मचारी के दो लाइन के रेजिग्नेशन पर मैनेजर का दिया गया जवाब का काफी वायरल हो रहा है। बिना किसी विवाद या शिकायत के हुई ये बातचीत लोगों को काफी पसंद आ रही है

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 4:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज के समय में नौकरी छोड़ने के दौरान इस तरह की पॉजिटिव और पेशेवर बातचीत कम देखने को मिलती है (Photo: Canva)

सोशल मीडिया पर इस समय एक कर्मचारी और उसके मैनेजर के बीच हुई बातचीत तेजी से वायरल हो रही है। रिजाइन से जुड़ा ये मामला इस वजह से भी चर्चा में है, क्योंकि इसमें न कोई विवाद था और न ही कोई शिकायत। अक्सर जब कोई रिजाइन (इस्तीफा) देता है तो उसके रिजाइन में लंबे मैसेज लिखे होते हैं। एक कर्मचारी ने अपने मैनेजर को दो लाइन में रेजिग्नेशन मेल किया। वहीं इस पर उसके मैनेजर का दिया गया रिप्लाई तेजी से वायरल हो रहा है।

कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। वहीं कुछ का मानना है कि ये बातचीत दिखाती है कि वर्कप्लेस पर आपसी समझ, सम्मान और अच्छे व्यवहार से किसी भी स्थिति को सहज तरीके से संभाला जा सकता है।

दो लाइन में कर्मचारी ने दिया इस्तीफा


ये चर्चा तब शुरू हुई जब एक X यूजर ने एक ईमेल बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “यह सबसे बेहतरीन इस्तीफा है जो मैंने देखा है।” स्क्रीनशॉट में एक कर्मचारी का बेहद छोटा और सरल इस्तीफा ईमेल दिखाई दे रहा था, जिसकी सब्जेक्ट लाइन थी, “इस्तीफा – आगे बढ़ते हुए।” ईमेल में कर्मचारी ने सिर्फ इतना लिखा था, “प्रिय सर, मैंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया है। आपके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद।” बिना किसी शिकायत या लंबे मैसेज के भेजे गए इस संदेश ने लोगों का ध्यान खींचा। वहीं सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा मैनेजर के जवाब को लेकर हुई, जिसने इस बातचीत को खास बना दिया।

 

मैनेजर का रिप्लाई वायरल

स्क्रीनशॉट में मैनेजर के रूप में पहचाने गए सौरभ गुप्ता का जवाब लोगों को काफी पसंद आया। उन्होंने कर्मचारी के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए लिखा, “तुम्हारा इस्तीफा मंजूर है। लेकिन याद रखना, तुम्हारे वापस आने के लिए दरवाज़ा हमेशा खुला है।” उनके इस पॉजिटिव और सम्मानजनक संदेश ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा। मैनेजर के जवाब से साफ झलकता था कि कर्मचारी और कंपनी के बीच रिश्ते सौहार्दपूर्ण रहे और विदाई भी सम्मानजनक माहौल में हुई। यही वजह है कि ये बातचीत सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आई।

लोगों ने किया कमेंट

कई यूजर्स ने कहा कि आज के समय में नौकरी छोड़ने के दौरान इस तरह की पॉजिटिव और पेशेवर बातचीत कम देखने को मिलती है। 15 जून को शेयर की गई इस पोस्ट को X पर 13 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। पोस्ट के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने कर्मचारी और मैनेजर दोनों के पेशेवर रवैये की सराहना की। एक यूजर ने लिखा, “आज के समय में इतनी सम्मानजनक विदाई कम ही देखने को मिलती है और कर्मचारी के लिए दरवाजा खुला रखने वाले मैनेजर की तारीफ होनी चाहिए।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “मैनेजर का जवाब बेहद विनम्र और सकारात्मक है।” कई लोगों ने इसे अब तक के सबसे अच्छे इस्तीफों में से एक बताया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।