Viral Video: MP के किसान ने एक ही मंडप में करवाई परिवार के 14 बेटों की शादी...ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकली बारात! वायरल हो रहा वीडियो

मध्य प्रदेश के सतना जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा कि एक परिवार ने अपने 14 बेटों की शादी एक ही मंडप में कराई और सभी दूल्हा-दुल्हन ट्रैक्टर-ट्रॉली में नजर आए

अपडेटेड Jul 13, 2026 पर 6:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक किसान ने शादी में होने वाले भारी खर्च से बचने के लिए अपने 14 बेटों का विवाह एक ही मंडप में एक साथ कराया

Viral Video: मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के सतना जिले से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बताया जा रहा कि सतना में एक परिवार ने अपने 14 बेटों की शादी एक ही मंडप में करावा दी। वीडियो में 14 नवविवाहित जोड़े शादी के पारंपरिक कपड़ों में सजे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सफर करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा कि इसमें 14 दूल्हे और 14 दुल्हनें शामिल हैं। इस अनोखे अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर लोग परिवार की सादगी और अलग तरीके से मनाए गए शादी समारोह की जमकर सराहना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ दावा किया गया कि एक किसान ने शादी में होने वाले भारी खर्च से बचने के लिए अपने 14 बेटों का विवाह एक ही मंडप में एक साथ कराया। इस समारोह के दौरान पूरे परंपराओं का पालन किया गया और एक ही जगह सभी रस्में भी निभाई गईं। पोस्ट में ये भी कहा गया कि होटल, महंगी गाड़ियों और दूसरे खर्चों से दूरी रखते हुए पूरी बारात केवल दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से निकाली गई, ताकि शादी सादगी के साथ कम खर्च में संपन्न हो सके। वहीं इस वीडियो को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।


सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया कि मध्य प्रदेश के सतना में एक किसान परिवार ने बढ़ते शादी के खर्च से बचने के लिए अपने 14 बेटों और भतीजों का विवाह एक ही मंडप में कराया। पोस्ट में ये भी कहा गया कि सभी दूल्हे एक ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में बारात लेकर पहुंचे और दुल्हनें दूसरी ट्रॉली से विदा हुईं। साथ ही इस शादी को बिना दिखावे और सादगी के साथ आयोजित होने का उदाहरण बताते हुए इसे नई सामाजिक परंपरा की शुरुआत बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।