7 साल नौकरी, फिर लेऑफ और 8 महीने का इंतजार... Amazon में काम करने वाले इस कर्मचारी ने सुनाई हैरान कर देने वाली कहानी

अमेजन में करीब सात साल तक काम कर चुके एक व्यक्ति ने बताया कि 2025 के आखिर में उनकी नौकरी चली गई थी। शुरुआत में उन्हें पूरा विश्वास था कि अपने लंबे अनुभव की वजह से उन्हें जल्द ही नई नौकरी मिल जाएगी। लेकिन आठ महीने बीतने के बाद भी अब तक नौकरी नहीं लगी है

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 7:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कई इंटरव्यू देने के बावजूद उन्हें कोई नौकरी का ऑफर नहीं मिला (Photo: Canva)

अमेजन के एक पूर्व कर्मचारी ने नौकरी जाने के बाद की अपनी मुश्किलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। उन्होंने बताया कि, अच्छी कंपनी में काम करने और वर्षों का एक्सपीरिएंस होने के बावजूद नई नौकरी पाना आसान नहीं रहा। शेयर की गई इस पोस्ट से कई पेशेवर खुद को जोड़ रहे हैं। अमेजन में करीब सात साल तक काम कर चुके एक व्यक्ति ने बताया कि 2025 के आखिर में उनकी नौकरी चली गई थी। शुरुआत में उन्हें पूरा विश्वास था कि अपने लंबे अनुभव की वजह से उन्हें जल्द ही नई नौकरी मिल जाएगी।

वहीं समय बीतने के साथ हालात उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे। कई महीनों तक प्रयास करने के बावजूद नई नौकरी नहीं मिलने से उनका आत्मविश्वास पहले की तुलना में काफी कम हो गया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया एक्सपीरिएंस


Reddit पर अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए पूर्व कर्मचारी ने लिखा, "मैं अमेजन में 7 साल तक काम कर चुका हूं और 2025 की चौथी तिमाही में मेरी नौकरी चली गई थी। अब करीब 8 महीने बीत चुके हैं, लेकिन मुझे अभी तक नई नौकरी नहीं मिल पाई है।" उन्होंने आगे कहा, "नौकरी जाने के बाद शुरुआती दिनों में मुझे ज्यादा चिंता नहीं हुई थी। उस समय अमेरिकन एक्सप्रेस, अगोडा, उबर, गूगल और कुछ अन्य मिड-साइज कंपनियों से इंटरव्यू के लिए कॉल आ रहे थे, इसलिए मुझे लगा था कि जल्द ही नई नौकरी मिल जाएगी।"

Layoff Layoff

रिज्यूमे में किया बदलाव

वहीं कई इंटरव्यू देने के बावजूद उन्हें कोई नौकरी का ऑफर नहीं मिला। लगातार असफलताओं के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए नौकरी की तलाश से ब्रेक लेने का फैसला किया और अपने उन पर्सनल चीजों पर ध्यान देना शुरू किया। लेकिन जब उन्होंने अप्रैल से दोबारा नौकरियों के लिए आवेदन करना शुरू किया। उन्होंने कहा, "मैंने अपना रिज्यूमे 4 से 5 बार दोबारा तैयार किया, ATS-फ्रेंडली वर्जन बनाए और हर रोल के हिसाब से बदलाव किए, लेकिन फिर भी कोई खास नतीजा नहीं मिला।"

यूजर ने किया कमेंट

उनकी पोस्ट पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपने एक्सपीरिएंस शेयर किए और बताया कि टेक इंडस्ट्री में नौकरी पाना पहले के मुकाबले काफी मुश्किल हो गया है। एक यूजर ने लिखा, "हां, मैं पूरी तरह से दूसरे फील्ड में चला गया। जैसा कि दूसरे लोग भी कह रहे हैं, टेक सेक्टर इस समय कई अन्य इंडस्ट्री की तरह मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में या तो आपके पास अच्छे संपर्क होने चाहिए, किस्मत का साथ होना चाहिए या फिर कोई नया करियर विकल्प तलाशना चाहिए।"

कई यूजर्स ने कहा कि, नौकरी जाने के बाद लोग अक्सर ये समझ नहीं पाते कि नौकरी का बाजार कितना बदल चुका है। एक व्यक्ति ने लिखा, "मुझे लगता है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद भी लोग कुछ महीनों तक यही सोचते रहते हैं कि हालात पहले जैसे ही हैं। लेकिन जब लंबे समय तक कुछ नहीं मिलता, तब उन्हें मौजूदा स्थिति की सच्चाई का एहसास होता है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।