भारत की रेल सेवा में कई ट्रेनें अपने नियमित मार्ग और सुविधाओं के लिए जानी जाती हैं, लेकिन कुछ ट्रेनें यात्रियों को ऐसे अनुभव देती हैं, जो बेहद खास और यादगार होते हैं। ऐसी ही एक ट्रेन है सचखंड एक्सप्रेस (12715), जो महाराष्ट्र के नांदेड़ से पंजाब के अमृतसर तक चलती है। यह ट्रेन विशेष रूप से धार्मिक यात्रियों के लिए चलाई जाती है और मार्ग में आने वाले प्रमुख गुरुद्वारों जैसे श्री हजूर साहिब, नांदेड़ और श्री हरमंदर साहिब, अमृतसर से जुड़ी होती है। सचखंड एक्सप्रेस की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये यात्रियों को पूरे सफर में मुफ्त भोजन उपलब्ध कराती है।
