VIDEO: ऑफिस की लाइव मीटिंग में लड़की ने लगा लिया फेस मास्क! Gen Z की इस हरकत को कूलनेस कहें या लापरवाही?

Viral Video:सोशल मीडिया पर एक Gen Z कर्मचारी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कर्मचारी ऑनलाइन ऑफिस कॉल के दौरान फेस मास्क लगाए नजर आती है। वहीं मैनेजर के सवाल पर युवा कर्मचारी का दिया गया रिप्लाई सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 6:30 PM
मैनेजर बार-बार कर्मचारी से अपना कैमरा ऑन करने के लिए कहता है

सोशल मीडिया पर एक ऑफिस मीटिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में Gen Z के वर्क कल्चर को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक युवा कर्मचारी ऑनलाइन ऑफिस कॉल के दौरान फेस मास्क लगाए नजर आती है। मैनेजर के सवाल पर युवा कर्मचारी का दिया गया रिप्लाई सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा। कुछ लोग कर्मचारी के जवाब का समर्थन कर रहे हैं, तो कई इसे अनप्रोफेशनल बिहेवियर बता रहे हैं।

मैनेजर ने कैमरा ऑन करने को कहा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 28 सेकेंड के वीडियो में एक ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग के दौरान मैनेजर बार-बार कर्मचारी से अपना कैमरा ऑन करने के लिए कहता है। मैनेजर ने युवा कर्मचारी से कहा, "क्या आप प्लीज अपना कैमरा चालू कर सकती हैं? मैं आपके साथ प्लान शेयर करूंगा। क्या आप प्लीज अपना कैमरा चालू कर सकती हैं?" वहीं इसके बाद जब कर्मचारी कैमरा ऑन करती है, तो वह चेहरे पर फेस मास्क लगाए दिखाई देती है। यह देखकर मैनेजर हिंदी में कहता है, "यह सब आप अपने लंच टाइम पर किया करो।"


15 मिनट का होता है लंट टाइम

इस पर कर्मचारी तुरंत जवाब देती है, "आप लंच टाइम में ही 15 मिनट का समय देते हो। मेरे फेस पैक को सूखने में 20 मिनट लगते हैं।" इसके बाद वह पूछती है, "क्या मैं अब अपना कैमरा बंद कर सकती हूं?" ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों के बीच इसे लेकर अलग-अलग राय सामने आने लगी। कुछ लोगों का मानना है कि ये Gen Z के काम करने के तरीके को दिखाता है, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि ये वीडियो सिर्फ सोशल मीडिया पर ध्यान खींचने के लिए बनाया गया है।

लोगों ने किया कमेंट

कई यूजर्स ने वीडियो के असली होने पर सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों ने कर्मचारी के जवाब की आलोचना की। एक यूजर ने कमेंट किया, "उम्मीद है कि ये स्क्रिप्टेड होगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं है, तो ये गलत है। अगर आप किसी ऑर्गनाइजेशन के लिए काम कर रहे हैं, तो आपको उनके नियमों का पालन करना होगा। अगर आप खुश नहीं हैं, तो बस चले जाइए। वह काम करने के लिए बहुत ज़्यादा हकदार है और अपनी नौकरी की कद्र नहीं करती।" दूसरे यूजर ने कहा, "पता नहीं भारतीय कंपनियों को कैमरा चालू करने का इतना जुनून क्यों है?? मेरी शकल देखकर क्या करेगा भाई?"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।