
कॉफी और मग कॉम्बो
सिरेमिक कॉफी मग, डिजाइनर राखी, आर्टिसनल कॉफी के सैशे और रोली-चावल को साथ रखकर लगभग ₹800 से ₹1,000 में प्यारा और काम का रक्षाबंधन गिफ्ट तैयार किया जा सकता है।
मिनी ग्रीन बॉक्स
छोटे सक्युलेंट या डेस्क प्लांट के साथ सीड-पेपर राखी और ऑर्गेनिक चॉकलेट जोड़कर करीब ₹900 से ₹1,200 में एक अलग और खूबसूरत हैम्पर बनाया जा सकता है।
स्नैक और ट्रीट बॉक्स
अलग-अलग फ्लेवर वाले नट्स, ट्रेल मिक्स, चॉकलेट और हाथ से लिखा ग्रीटिंग कार्ड मिलाकर लगभग ₹700 से ₹1,300 में स्वादिष्ट हैम्पर तैयार किया जा सकता है।
गॉरमेट और बेवरेज किट
कोल्ड ब्रू की बोतल, आर्टिसनल कुकीज, अलग-अलग तरह की चाय और रोस्टेड बेरी के जार को मिलाकर लगभग ₹2,000 से ₹2,500 में ऐसा हैम्पर तैयार किया जा सकता है, जो स्वाद के साथ प्रीमियम लुक भी दे।
सेल्फ-केयर और ग्रूमिंग हैम्पर
बाथ एंड बॉडी प्रोडक्ट्स, मिनी परफ्यूम और एंटी-टार्निश ब्रेसलेट को खूबसूरत पैकिंग में रखकर करीब ₹2,500 से ₹3,000 में भाई या बहन के लिए स्टाइलिश और काम का गिफ्ट तैयार किया जा सकता है।
एस्थेटिक होम डेकोर
हाथ से बने पीतल के सर्ववेयर, सिरेमिक कप और प्रीमियम बीजवैक्स कैंडल को मिलाकर लगभग ₹3,500 से ₹5,000 में खूबसूरत होम डेकोर हैम्पर तैयार किया जा सकता है।
एक्जॉटिक ड्राई फ्रूट बास्केट
बड़े लकड़ी या मेटल बॉक्स में प्रीमियम खजूर, गॉरमेट चॉकलेट, केसर वाला शहद और पूजा की जरूरी चीजें रखकर लगभग ₹4,500 से ₹5,000 का शानदार रक्षाबंधन हैम्पर बनाया जा सकता है।