सिर्फ तोहफा नहीं, यादें दें! भाई-बहन के लिए बजट-फ्रेंडली और ट्रेंडी गिफ्ट्स रक्षा बंधन पर

रक्षा बंधन पर गिफ्ट चुनते समय कीमत नहीं, भावनाएं मायने रखती है। भाई-बहन की पसंद और जरूरत के हिसाब से दिया गया गिफ्ट, गैजेट, फैशन आइटम इस त्योहार को खास बना सकता है। इस त्यौहार पर अपने भाई-बहन को सही गिफ्ट देकर अपने रिश्ते की मिठास और प्यार को और गहरा कर सकते हैं।

अपडेटेड Aug 06, 2026 पर 3:59 PM

रक्षा बंधन भाई-बहन के प्यार और मजबूत रिश्ते को खास बनाता है। इस दिन दिया गया छोटा-सा गिफ्ट रिश्ते में मिठास घोल देता है। हर भाई-बहन की पसंद अलग होती है, इसलिए गिफ्ट चुनते समय उनकी पसंद, जरूरत और पर्सनैलिटी का ध्यान रखना जरूरी है। पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स से लेकर टेक गैजेट्स, फैशन आइटम्स और यादों से जुड़े तोहफे तक कई ऐसे ऑप्शन हैं, जो इस रक्षा बंधन को और खास बना सकते हैं।

 

ग्रूमिंग किट


This may contain: an open gift box filled with personal care products on a wooden table, including hand sanitizers and body wash

देखभाल पसंद करने वाले भाई के लिए ग्रूमिंग किट एक स्टाइलिश और उपयोगी गिफ्ट हो सकता है। इसमें स्किनकेयर प्रोडक्ट्स, परफ्यूम, बॉडी केयर और पर्सनल केयर की जरूरी चीजें शामिल की जा सकती हैं। यह गिफ्ट डेली रूटीन में भी काम आता है और उन्हें खुद के लिए समय निकालने की याद दिलाता है।

 

हॉबी गिफ्ट्स 

भाई को उनकी हॉबी से जुड़ा गिफ्ट सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। किताबें पढ़ने वालों के लिए अच्छी किताबें, आर्ट पसंद करने वालों के लिए पेंटिंग या क्राफ्ट का सामान और गेमिंग पसंद करने वालों के लिए गेमिंग एक्सेसरीज दिए जा सकते हैं।

 

टेक गिफ्ट्स 

This may contain: a christmas present sitting on top of a table next to headphones and cell phones

टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले भाई के लिए स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड, ईयरबड्स या दूसरे स्मार्ट गैजेट्स अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। ये गिफ्ट न सिर्फ मॉडर्न होते हैं, बल्कि हेल्थ ट्रैकिंग और रोज के कामों को आसान बनाने में भी मदद करते हैं।

 

पर्सनलाइज्ड वॉलेट

भाई के लिए नाम, शुरुआती अक्षर या कोई खास मैसेज वाला वॉलेट एक यादगार तोहफा बन सकता है। यह देखने में स्टाइलिश होने के साथ-साथ रोज इस्तेमाल होने वाली चीज भी है। यह गिफ्ट भावनाओं से जुड़ा होता है और लंबे समय तक याद रहता है।

 

सेल्फ केयर हैम्पर 

This may contain: a pink gift box filled with personal care items next to purple flowers and a white ribbon

बहनों के लिए स्किनकेयर, खुशबू, वेलनेस प्रोडक्ट्स और रिलैक्सिंग आइटम्स वाला सेल्फ केयर हैम्पर एक प्यारा तोहफा हो सकता है। यह उन्हें अपनी देखभाल करने और खुद के लिए थोड़ा समय निकालने का मौका देता है।

 

फैशन गिफ्ट्स

Story pin image

ज्वेलरी, घड़ी, हैंडबैग, कपड़े या फैशन एक्सेसरीज बहनों के लिए हमेशा पसंद किए जाने वाले गिफ्ट्स में शामिल हैं। बहन की पसंद और स्टाइल को ध्यान में रखकर चुना गया फैशन गिफ्ट उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

 

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स

फोटो फ्रेम, कस्टमाइज्ड एल्बम, पर्सनलाइज्ड मग, कुशन या कीचेन जैसे गिफ्ट भाई-बहन की पुरानी यादों को खास बना देते हैं। ऐसे तोहफे सिर्फ सामान नहीं होते, बल्कि रिश्ते से जुड़ी भावनाओं को भी दिखाते हैं।

 

ट्रेडिशनल हैम्पर 

Story pin image

मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट और त्योहार से जुड़ी चीजों वाला गिफ्ट हैम्पर रक्षा बंधन पर परिवार के साथ खुशियां बांटने का अच्छा तरीका है। यह ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ सभी को पसंद आने वाला ऑप्शन है।

 

हैंडमेड गिफ्ट्स

हाथ से बना कार्ड, खुद लिखा हुआ पत्र या कोई क्रिएटिव क्राफ्ट गिफ्ट में अलग ही अपनापन जोड़ देता है। इसमें आपकी मेहनत और भावनाएं साफ दिखाई देती हैं, जो इसे खास बना देती हैं।

 

ट्रैवल गिफ्ट कार्ड 

कभी-कभी चीजों से ज्यादा साथ बिताया गया समय यादगार होता है। खास डिनर, मूवी आउटिंग, फैमिली ट्रिप या कोई साथ में की गई एक्टिविटी भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत बना सकती है।

 

रक्षा बंधन पर भाई-बहन की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखकर चुना गया छोटा-सा गिफ्ट रिश्ते को खास बनाने में काफी होता है। चाहे पर्सनलाइज्ड गिफ्ट हो, टेक गैजेट, फैशन आइटम या साथ बिताया गया यादगार समय, सही गिफ्ट इस रक्षा बंधन की खुशियों को लंबे समय तक यादगार बना देता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।