गिग वर्कर दंपत्ति की कमाई ₹1 लाख महीना, बच्चे की पढ़ाई पर खर्च कर रहे ₹1.5 लाख सालाना

कभी-कभी एक नौकरी पूरे परिवार की जिंदगी बदल देती है। ऐसी ही कहानी एक महिला की है, जिसकी कमाई शुरू होने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई। Snabbit के सीनियर डायरेक्टर साई किरण सिंगनमाला ने LinkedIn पर यह कहानी साझा की। महिला के पति ऑटो चलाते हैं और अब दोनों मिलकर परिवार का भविष्य संवार रहे हैं

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 10:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस कहानी को सोशल मीडिया पर भी लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।( representative image)

कई बार घर की आर्थिक स्थिति बदलने के लिए किसी बड़े मौके की नहीं, बल्कि एक छोटे से रोजगार के अवसर की जरूरत होती है। ऐसी ही एक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक महिला की नौकरी ने उसके पूरे परिवार के सपनों को नई उड़ान दी। Snabbit के सीनियर डायरेक्टर साई किरण सिंगनमाला ने LinkedIn पर इस महिला की कहानी साझा की। उनके मुताबिक, कंपनी से जुड़ने के बाद महिला की कमाई ने परिवार की मासिक आय को काफी मजबूत किया। उनके पति ऑटो चलाकर परिवार की जिम्मेदारी संभालते हैं।

अब दोनों की कमाई से घर की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई है और बच्चे की पढ़ाई के लिए भी बेहतर विकल्प मिल पाया है। यह कहानी सिर्फ बढ़ती आमदनी की नहीं, बल्कि उस आत्मविश्वास और सुरक्षा की भी है, जो एक महिला के आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ पूरे परिवार तक पहुंचती है।

सिर्फ 4 महीने में दिखने लगा बदलाव


साई किरण ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बातचीत Snabbit की एक महिला कर्मचारी से हुई, जो करीब चार महीने पहले कंपनी से जुड़ी थीं। बातचीत के दौरान महिला ने अपनी जिंदगी में आए बदलाव के बारे में बताया। महिला ने बताया कि अब वह अपने बच्चे को ऐसे स्कूल में पढ़ा पा रही हैं, जिसकी सालाना फीस करीब 1.5 लाख रुपये है। उनके पति ऑटो चलाते हैं और दोनों की कमाई मिलाकर परिवार की मासिक आय करीब 80 हजार से 1 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

महिला की कमाई बनी परिवार की ताकत

साई किरण ने इस अनुभव को साझा करते हुए कहा कि एक महिला का हर महीने 30-40 हजार रुपये कमाना पूरे परिवार की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है। इससे बच्चों की पढ़ाई बेहतर हो सकती है, परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सकती है और महिला के अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है। उनके मुताबिक, रोजगार का फायदा सिर्फ कमाई तक सीमित नहीं रहता। जब किसी महिला के हाथ में अपनी कमाई आती है, तो वह परिवार से जुड़े कई बड़े फैसलों में भी ज्यादा मजबूती से अपनी भूमिका निभा सकती है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने भी की तारीफ

इस कहानी को सोशल मीडिया पर भी लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कई यूजर्स ने माना कि महिलाओं को रोजगार मिलने से उसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है।

एक यूजर ने लिखा कि समाज की प्रगति के लिए ऐसे वर्ग में निवेश और नए अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि जब महिला कमाना शुरू करती है, तो उसका असर परिवार की अगली पीढ़ी तक दिखाई देता है।

कमाई से आगे है असली बदलाव

एक अन्य यूजर ने कहा कि नौकरी सिर्फ आमदनी नहीं देती, बल्कि सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की उम्मीद भी देती है। एक छोटी सी नौकरी से शुरू हुआ यह सफर अगर परिवार की आर्थिक स्थिति और बच्चों के भविष्य को बेहतर बना दे, तो उसकी अहमियत कहीं ज्यादा बढ़ जाती है।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।

इंसानों की सेना में पेंगुइन का जलवा, जवान ठोकते हैं सलाम, मेजर जनरल बना ये पक्षी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।