Viral Video: स्टेज पर लड़की के बालों में लगी आग, फिर कुछ हुआ ऐसा, हर कोई करने लगा तारीफ

Viral Video: अमेरिका के एक स्कूल कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा के बालों में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पल को बच्ची ने जिस तरह से उसे संभाला उसे देख हर कोई हैरान रह गया

अपडेटेड Dec 20, 2025 पर 10:33 PM
Story continues below Advertisement
एक स्कूल के सम्मान समारोह के दौरान मंच पर खड़ी एक छात्रा के बालों में अचानक आग लग जाती है

Viral Video: अमेरिका के एक स्कूल एक कार्यक्रम के दौरान अचानक एक घटना हुई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में एक स्कूल के सम्मान समारोह के दौरान मंच पर खड़ी एक छात्रा के बालों में अचानक आग लग जाती है। ये पल डर और अफरा-तफरी की वजह से बन सकता था, लेकिन बच्ची ने जिस तरह से उसे संभाला उसे देख हर कोई हैरान रह गया। अमेरिका के फीनिक्स में एक स्कूल कार्यक्रम के दौरान एक बच्ची के हाथ में मोमबत्ती पकड़कर मंच पर खड़ी थी। तभी अचानक मोमबत्ती की लौ से उसके बालों में आग लग गई। आग थोड़ी देर के लिए लगी, लेकिन हालात खतरनाक हो सकते थे। अच्छी बात यह रही कि समय रहते सब संभाल लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सबसे हैरानी वाली बात ये थी कि बच्ची ने हालात को कितनी समझदारी से संभाला। वह न घबराई, न चिल्लाई और न ही भागी। उसने अपने हाथों से आग बुझाई और स्टेज पर ऐसे खड़ी रही जैसे कुछ हुआ ही न हो। वह मुस्कुरा भी रही थी, जिससे साफ दिखता है कि वह कितनी शांत और समझदार थी।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये वीडियो


इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करने वाले केनेथ पेरेज ने बताया कि वीडियो में दिख रही बच्ची उनकी भतीजी है। क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि घटना के वक्त उसने कितनी शांति और समझदारी से हालात को संभाला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मेरी भतीजी को उसके स्कूल के NJHS में एडमिशन मिला। स्टेज पर उसके साथ एक छोटा सा हादसा हो गया, जो बड़ा भी हो सकता था, लेकिन उसने हालात को बहुत समझदारी से संभाल लिया। इस खूबसूरत और होशियार बच्ची की वजह से कार्यक्रम बिना रुके आगे चलता रहा।”

 

लोगों ने दिया रिएक्शन

इस वीडियो को अब तक सत्तर मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ज्यादातर लोग लड़की की शांति और समझदारी देखकर हैरान हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “इतनी शांत रहकर हालात को संभालना वाकई कमाल है।” वहीं दूसरे ने लिखा, “उसने इसे बिल्कुल एक क्वीन की तरह हैंडल किया।” एक और यूज़र ने मज़ाकिया अंदाज में कहा, “मैं तो एक फोन कॉल पर ही उससे ज्यादा घबरा जाता हूं, जितनी शांति उसने आग लगने जैसी स्थिति में दिखाई।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “उसने वाकई इसे ऐसे नजरअंदाज कर दिया जैसे कुछ हुआ ही न हो, यह सच में हैरान करने वाला है।”

Winter Solstice 2025: कल होगा साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात, 13 घंटे छाया रहेगा अंधेरा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।