
Gold Mining: विदेशियों से लेकर भारतीयों तक, सोना किसको पसंद नहीं है। एकतरफ सोने को हमेशा से भरोसेमंद संपत्ति के रूप में देखा जाता है, तो दूसरी तरफ देश की तरक्की भी इस कीमती धातू पर भी करती है। हाल ही में भारत में सोने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ओडिशा में सोने का भंडार मिला है। वैज्ञानिकों ने राज्य में सोने के बड़े भंडार का पता लगाया है। हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने अपनी खोज में इन क्षेत्रों की पहचान की, जिससे अब खनन और नीलामी की योजनाओं को लेकर तेजी से रुचि बढ़ रही है।
ओडिशा के कई जिलों जैसे देवगढ़ (अदासा-रामपल्ली), सुंदरगढ़, नबरंगपुर, क्योंझर, अंगुल और कोरापुट में सोने के भंडार मिलने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं मयूरभंज, मलकानगिरी, संबलपुर और बौध में अभी खोज का काम जारी है। यह जानकारी मार्च 2025 में तब सामने आई जब राज्य के खान मंत्री विभूति भूषण जेना ने विधानसभा में इन निष्कर्षों की पुष्टि की। अब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं, लेकिन भूवैज्ञानिक संकेतों को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि ओडिशा में 10 से 20 मीट्रिक टन तक सोना हो सकता है। यह मात्रा काफी अहम मानी जा रही है, हालांकि भारत की कुल सोने की मांग के मुकाबले यह अब भी कम है।
ओडिशा सरकार, ओएमसी और GSI मिलकर इन सोने की खोजों को व्यावसायिक रूप देने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। देवगढ़ में पहले सोना खनन ब्लॉक की नीलामी की तैयारी की जा रही है, जो राज्य के खनन क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। वहीं GSI अब अदासा-रामपल्ली और गोपुर-गाजीपुर जैसे इलाकों में शुरुआती सर्वे (G3) से आगे बढ़कर गहराई से जांच (G2) कर रहा है, ताकि इन क्षेत्रों में सोने के भंडार की सही पुष्टि हो सके।
ओडिशा सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है. वे देवगढ़ में अपने पहले सोने के खनन ब्लॉक की नीलामी करने की तैयारी कर रहे हैं. यह कदम राज्य के खनिज क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाएगा. सरकार की यह पहल निजी कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करेगी.
भारत में सोने का प्रोडेक्शन और आयात
भारत पर कितना पड़ेगा आर्थिक असर
ओडिशा में मिले सोने के भंडार को लेकर अब कुछ जरूरी कदम उठाए जाएंगे:
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।