Get App

Market cues : बाजार में रेंज-बाउंड ट्रेडिंग जारी रहने की उम्मीद, निफ्टी के लिए 24000 पर तत्काल सपोर्ट

Nifty Trade setup : 24,600 और 24,800 के लेवल की ओर टिकाऊ बढ़त (सस्टेनेबल अपट्रेंड)पक्की करने के लिए निफ्टी 50 को मजबूती से 24,400 का लेवल फिर से हासिल करना होगा। तब तक,रेंज-बाउंड ट्रेडिंग जारी रहने की संभावना है,जिसमें 24,000 पर तत्काल सपोर्ट मिलेगा। 23,800 पर दूसरा बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। अगर यह लेवल टूटता है तो मार्केट कंसोलिडेशन के दौर में जा सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 13, 2026 पर 9:08 AM
Market cues : बाजार में रेंज-बाउंड ट्रेडिंग जारी रहने की उम्मीद, निफ्टी के लिए 24000 पर तत्काल सपोर्ट
Trade Setup :बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 10 जुलाई को पिछले सेशन के 0.94 से बढ़कर 1.25 हो गया। मार्केट में होने वाले संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाले India VIX में बुधवार को तेज बढ़त देखने को मिली थी। इसके बाद पिछले दो सेशन में यह बुल्स के पक्ष में हो गया

Trade setup for today : पिछले दो सेशन में मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। 10 जुलाई को निफ्टी में 1 परसेंट की बढ़त हुई,हालांकि यह रिकवरी बुधवार की भारी गिरावट के दायरे में ही रही। इंडेक्स अपने शॉर्ट और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज और 100-दिन के EMA के ऊपर वापस आ गया और साथ ही मोमेंटम इंडिकेटर्स में भी सुधार हुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 24,600 और 24,800 के लेवल की ओर टिकाऊ बढ़त (सस्टेनेबल अपट्रेंड)पक्की करने के लिए निफ्टी 50 को मजबूती से 24,400 का लेवल फिर से हासिल करना होगा। तब तक,रेंज-बाउंड ट्रेडिंग जारी रहने की संभावना है,जिसमें 24,000 पर तत्काल सपोर्ट मिलेगा। 23,800 पर दूसरा बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। अगर यह लेवल टूटता है तो मार्केट कंसोलिडेशन के दौर में जा सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,144, 24,118 और 24,077

सब समाचार

+ और भी पढ़ें