Get App

43 साल तक जिंदा रही ये सुनहरी मछली, कहानी जानकर हैरान रह जाएंगे

1950 के दशक में पीटर हैंड ने मेले से एक गोल्डफिश जीती, जो बाद में “टिश” नाम से जानी गई। साधारण मछली समझी जाने वाली यह गोल्डफिश उम्मीद से कहीं ज्यादा लंबे समय तक जीवित रही। वर्षों तक परिवार का हिस्सा बनी रही और 43 साल तक जीकर गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज हुई, जिससे उसकी कहानी यादगार बन गई

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jun 29, 2026 पर 10:08 AM
43 साल तक जिंदा रही ये सुनहरी मछली, कहानी जानकर हैरान रह जाएंगे
साल 1999 में टिश का निधन हो गया, लेकिन वो सिर्फ एक मछली नहीं रही, वो एक याद बन गई।

ये कहानी 1950 के दशक के आखिर की है, जब एक युवक पीटर हैंड ने एक स्थानीय मेले में खेल जीतकर एक छोटी सी गोल्डफिश घर लाई। उस समय यह सिर्फ एक साधारण सा इनाम था, जिसके बारे में किसी ने ज्यादा सोचा भी नहीं था। आमतौर पर लोग मानते हैं कि गोल्डफिश कुछ ही सालों तक जीवित रहती है और जल्दी खत्म हो जाती है। लेकिन इस छोटी सी मछली ने सभी धारणाओं को गलत साबित कर दिया। धीरे-धीरे यह मछली परिवार के साथ घुल-मिल गई और एक आम पालतू से खास बन गई।

समय के साथ साल बीतते गए, लेकिन यह गोल्डफिश जिंदा रही और लोगों को हैरान करती रही। जो चीज सिर्फ एक खेल का इनाम थी, वह आगे चलकर एक ऐसी कहानी बन गई जिसे लोग सालों तक याद करते रहे।

“टिश” नाम की मछली ने सबको चौंकाया

इस छोटी सी मछली का नाम रखा गया टिश (Tish)। शुरुआत में ये बस एक साधारण पालतू थी, लेकिन टिश ने सभी उम्मीदों को गलत साबित कर दिया। वो सालों तक बिना रुके तैरती रही और धीरे-धीरे परिवार का हिस्सा बन गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें