न मंडप, न फेरे, फिर भी शहनाइयों की गूंज! जानें क्या है नकली शादी का ट्रेंड

Fake marriage: भारत में एक अनोखा ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसे 'फेक वेडिंग पार्टी' कहा जा रहा है। इसमें ना दूल्हा होता है, ना दुल्हन, लेकिन शादी जैसा पूरा माहौल होता है। लोग सज-धज कर आते हैं, हल्दी-संगीत जैसे फंक्शन होते हैं और सभी मस्ती करके बिना किसी जिम्मेदारी के घर लौट जाते हैं

अपडेटेड May 01, 2025 पर 1:24 PM
Story continues below Advertisement
सोशल मीडिया पर इन नकली शादी पार्टियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

भारत में शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों का एक भव्य संगम होती है। ये एक ऐसा आयोजन है, जो पारंपरिक रस्मों के साथ-साथ मौज-मस्ती और रिश्तों की मिठास का प्रतीक बन चुका है। शादी को लेकर लोगों में इतनी उत्सुकता होती है कि वे महीनों पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं। चाहे वो शानदार वेन्यू हो, डेस्टिनेशन थीम हो या लेटेस्ट फैशन ट्रेंड, हर चीज में परफेक्शन की चाह होती है। रिश्तेदारों से लेकर पुराने दोस्तों तक, हर कोई इस खास मौके पर आमंत्रित होता है।

पहले जहां शादियों में रीति-रिवाजों की सादगी दिखती थी, वहीं अब संगीत, हल्दी, मेहंदी जैसे फंक्शन्स में ग्लैमर का तड़का लग चुका है। लोग अपनी सामर्थ्य से कई गुना ज्यादा खर्च करने लगे हैं ताकि उनकी शादी चर्चा का विषय बन जाए। कुल मिलाकर, भारत में शादी अब एक यादगार उत्सव बन चुकी है।

करोड़ों की शादी


कुछ शादियों में तो करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन अब एक चौंकाने वाला ट्रेंड सामने आ रहा है—नकली शादियों का। इस ट्रेंड में असली दूल्हा-दुल्हन नहीं होते, लेकिन हल्दी, मेहंदी, संगीत, बारात सब कुछ होता है। गाना-बजाना और धूमधड़ाका भी होता है। ये ट्रेंड खासकर दिल्ली जैसे मेट्रो शहरों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

पार्टी का नया तरीका

दिल्ली की तेज रफ्तार जिंदगी में लोगों को मस्ती का वक्त नहीं मिलता। ऐसे में ये फेक वेडिंग पार्टियां एक शानदार पार्टी ऑप्शन बन गई हैं। लोग सज-धज कर आते हैं, फंक्शन एन्जॉय करते हैं और फिर घर लौट जाते हैं। इस पार्टी के लिए किसी को सच में शादी करने की जरूरत नहीं होती। बस शादी जैसे माहौल का मजा लीजिए और चलिए अपने-अपने रास्ते।

सोशल मीडिया पर मचा धमाल

सोशल मीडिया पर इन नकली शादी पार्टियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन्हें देखकर कोई भी धोखा खा सकता है कि ये असली शादी है या नकली। फेक वेडिंग्स में बाकायदा कार्ड छपते हैं, बारात निकलती है और मेहमान दावत उड़ाते हैं। हर चीज बिल्कुल असली जैसी लगती है।

नए जमाने का शादी का अनुभव

आज की युवा पीढ़ी में शादी से दूरी बनाने का ट्रेंड बढ़ रहा है। लेकिन फिर भी वे शादी के माहौल को मिस नहीं करना चाहते। ऐसे में ये नकली शादी पार्टियां उन्हें बिना रिश्ते के बंधन के उस अनुभव को जीने का मौका देती हैं। ये कल्चर अब पार्टी के एक नए रूप में उभर रहा है।

UPS Layoff: अनुमान से अधिक मुनाफा, लेकिन Amazon के चलते 20 हजार एंप्लॉयीज की नौकरी पर लटकी तलवार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।