52 हजार किराया, फिर भी नहीं मिली सुविधाएं, बेंगलुरु के कपल का वीडियो हुआ वायरल

बेंगलुरु में रहने वाले एक कपल का किराए के घर से जुड़ा एक्सपीरिएंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर से शिफ्ट हुए इस कपल ने बताया कि उन्होंने एक ऐसे अपार्टमेंट के लिए भारी किराया दिया, जहां सुविधाएं उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं थीं

अपडेटेड Jun 13, 2026 पर 9:20 PM
कपल ने बताया कि, बेंगलुरु आने के बाद उन्होंने सबसे पहले HSR लेआउट इलाके में 2BHK फ्लैट किराए पर लिया था

दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई जैसे बड़े शहरों में घरों का किराया लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। ऐसे में कई लोग कम किराए में अच्छी सुविधाओं वाले घर तलाश रहे हैं। इसी बीच, बेंगलुरु के एक कपल का एक्सपीरिएंस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब दो साल पहले दिल्ली-एनसीआर से बेंगलुरु पहुंचे एक कपल ने हाल ही में शहर में बसने के दौरान हुई अपनी सबसे बड़ी गलती के बारे में खुलकर बात की है। कपल ने बताया कि, उन्होंने एक ऐसे अपार्टमेंट के लिए काफी अधिक किराया देना शुरू कर दिया, जहां सुविधाएं उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं थीं। उनके मुताबिक ये उनके लिए एक बड़ी गलती साबित हुई।

उन्होंने ये एक्सपीरिएंस इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए शेयर किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो


अपने एक्सपीरिएंस को शेयर करते हुए वीडियो में महिला ने कहा, “दो साल पहले हम दिल्ली-एनसीआर से बेंगलुरु आए थे और हमें लगता है कि हमने एक बड़ी गलती कर दी थी। हमने HSR लेआउट में एक 2BHK फ्लैट किराए पर लिया, जिसके लिए हर महीने 52 हजार रुपये किराया दे रहे थे। लेकिन वहां कोई खास सुविधा नहीं थी। बच्चों के खेलने की जगह नहीं थी, स्विमिंग पूल भी नहीं था, जबकि किराया और सिक्योरिटी डिपॉजिट दोनों ही काफी ज्यादा थे।”

नए घर की तलाश की

कपल ने कहा कि, इतना अधिक किराया देने के बावजूद उन्हें वे सुविधाएं नहीं मिल रही थीं। कुछ समय बाद उन्होंने महसूस किया कि सिर्फ अच्छी लोकेशन के लिए इतना खर्च करना सही नहीं है। इसके बाद उन्होंने नया घर तलाशने का फैसला किया। उन्होंने कहा, “हमें यह फैसला लेने में थोड़ा समय लगा, लेकिन अब खुशी है कि हमने वह घर छोड़ दिया। अब हम कम किराया और कम डिपॉजिट दे रहे हैं, साथ ही गेटेड सोसाइटी की बेहतर सुविधाओं का भी फायदा मिल रहा है। मेरी सलाह है कि अगर आपका काम रिमोट या हाइब्रिड है, तो सिर्फ नामी इलाकों में रहने के लिए ज्यादा पैसे खर्च न करें।”

 

कहां रहना ज्यादा सुविधाजनक

कपल के मुताबिक, येलहंका, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, कनकपुरा रोड, सरजापुर और व्हाइटफील्ड जैसे इलाकों में कम किराए में बेहतर और बड़े घर मिल सकते हैं। उन्होंने हाइब्रिड या वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों को भी सलाह दी कि वे सिर्फ प्राइम लोकेशन के लिए ज्यादा किराया न दें। उन्होंने कहा, “अगर आपकी नौकरी हाइब्रिड या रिमोट वर्क की सुविधा देती है, तो सिर्फ प्राइम लोकेशन में रहने के लिए ज्यादा किराया देना जरूरी नहीं है। बेहतर होगा कि आप उसी पैसे का इस्तेमाल बेहतर सुविधाओं और अच्छी लाइफस्टाइल पर करें।”

लोगों ने किया कमेंट

इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या आपने घर लेने से पहले इलाके और सुविधाओं की अच्छी तरह जांच की थी? HSR के हर सेक्टर की स्थिति एक जैसी नहीं है। सही जगह चुनना भी जरूरी होता है।” दूसरे यूजर ने कहा, “अच्छा लगा कि कम से कम किसी ने बेंगलुरु को बिना वजह महंगा शहर नहीं बताया और अपने अनुभव को बैलेंस तरीके से शेयर किया।” वहीं एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, “सबसे पहले यह बताइए कि आपने गुरुग्राम छोड़कर बेंगलुरु आने का फैसला क्यों किया?”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।