Video: गुरुग्राम के मशहूर कैफे के सीजर सलाद में मिला जिंदा कीड़ा! वीडियो सामने आने के बाद मांगी माफी

Viral Video: गुरुग्राम के पॉल बेकरी के होराइजन सेंटर आउटलेट में एक कस्टमर के सीजर सलाद में जिंदा कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। सुलभ माथुर ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद पॉल बेकरी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है

अपडेटेड Aug 24, 2026 पर 1:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

गुरुग्राम में फेमस पॉल बेकरी (Paul Bakery) के होराइजन सेंटर आउटलेट से जुड़ा एक मामला काफी चर्चा में है। पॉल बेकरी के सीजर सलाद को लेकर एक कस्टमर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। सुलभ माथुर ने दावा किया कि उनके सीजर सलाद में खाना खाते समय एक जिंदा कीड़ा मिला। माथुर ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्राहक का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी उनकी बात को शुरुआत में गंभीरता से नहीं लिया गया। मामला सामने आने के बाद पॉल बेकरी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

सीजर सलाद में मिला कीड़ा

न्यूज 18 के मुताबिक, सुलभ माथुर कुछ लोगों के साथ सुबह करीब 11 बजे Paul Bakery के आउटलेट पहुंचे थे। ग्रुप ने वहां छह से सात तरह की डिश मंगाई थीं। खाना खाते समय उन्हें सीजर सलाद में एक छोटा और सफेद रंग का कीड़ा नजर आया, जो पहली नजर में आसानी से दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद उन्होंने इस मामले की जानकारी आउटलेट के स्टाफ को दी। सुलभ माथुर ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए इसे बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा, ग्राहकों को खाना परोसे जाने से पहले साफ-सफाई को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।


बेकरी ने मांगी माफी

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स ने ग्राहक के अनुभव पर चिंता जताई, वहीं कुछ लोगों ने अपने साथ हुई ऐसी ही घटनाएं भी शेयर कीं। सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद पॉल ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। बेकरी ने कहा कि वह फूड सेफ्टी और साफ-सफाई को बहुत गंभीरता से लेती है। पॉल ने एक कमेंट में कहा, “ये बिल्कुल हमारा स्टैंडर्ड नहीं है और हम फूड सेफ्टी और सफाई को बहुत गंभीरता से लेते हैं।” साथ ही कंपनी ने भरोसा दिलाया कि वह इस मामले को सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

माथुर से कंपनी ने किया संपर्क

कंपनी के एक कर्मचारी ने सुलभ माथुर से WhatsApp पर संपर्क किया और उनसे फोन पर बात कर माफी मांगने की बात कही। उन्होंने बताया कि, आउटलेट में हुई घटना की जांच शुरू कर दी गई है और आगे ऐसी परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। कर्मचारी ने कहा कि उन्हें पता चला है कि माथुर रेगुलर कस्टमर हैं और उन्हें इस खराब अनुभव के लिए पर्सनली रूप से माफी मांगनी है। माथुर पॉल के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी समस्या को दूर करने के बजाय मामले को संभालने पर ज्यादा ध्यान दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे ग्राहकों ने भी ऐसे ही अनुभव साझा किए हैं।

लोगों ने किया कमेंट

मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की रिएक्शन दिए है। कुछ ग्राहकों ने पॉल के आउटलेट्स से जुड़े अपने खराब एक्सपीरिएंस शेयर किए। एक ग्राहक ने दावा किया कि, "उसने पहले स्टाफ को बिना धोए गिलास दोबारा इस्तेमाल करते देखा था और इसके बाद उसने वहां जाना बंद कर दिया।" एक अन्य यूजर ने कहा कि, "इस घटना से पॉल ने अपना एक पुराना ग्राहक खो दिया। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट में मजाकिया अंदाज में भी रिएक्शन दी।"

सोशल मीडिया पर सभी लोगों ने इस घटना के लिए सीधे पॉल आउटलेट को जिम्मेदार नहीं ठहराया। एक यूजर ने कहा कि बारिश के मौसम में पत्तेदार सब्जियों में छोटे कीड़े मिलना आम बात हो सकती है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि मानसून के दौरान बाहर खाना खाते समय या पत्तेदार सब्जियां ऑर्डर करते समय थोड़ा ज्यादा सावधान रहना चाहिए।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।