Happy Choti Diwali 2025 Wishes: छोटी दिवाली पर अपनों को भेजें ये 30 बेस्ट शुभकामनाएं संदेश, यादगार होगा आपका दिन

Happy Choti Diwali 2025 Wishes: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस बार छोटी दिवाली 19 अक्टूबर 2025, रविवार को मनाया जाएगा। आप भी इस मौके पर अपने परिवार और दोस्तों को प्यारे संदेश भेजकर उनका दिन खास बना सकते हैं

अपडेटेड Oct 18, 2025 पर 8:08 PM
Story continues below Advertisement
Happy Choti Diwali 2025 Wishes: इस दिन लोग यम दीपक जलाकर पूजा करते हैं और अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजते हैं

Happy Choti Diwali 2025 Wishes: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस साल छोटी दिवाली 19 अक्टूबर 2025, रविवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के बाद से दिवाली का पांच दिवसीय त्यौहार शुरू हो जाता है। छोटी दिवाली, दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार का दूसरा दिन होता है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग घर में यम दीपक जलाते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजकर उत्सव मनाते हैं।

आप भी इस शुभ दिन पर अपने परिवार और दोस्तों को मैसेज भेजकर उनका दिन खास बना सकते हैं। यहां आपके लिए छोटी दिवाली के खास संदेश और शुभकामनाएं दिए गए हैं, जिन्हें शेयर करके आप अपने दोस्तों और परिवार को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

1- पूजा से भरी थाली और चारों ओर खुशहाली है,

आओ मिलके मनाएं ये दिन, आज छोटी दिवाली है।


2- आपको और आपके परिवार को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं।

3- चांद को चांदनी मुबारक, सूरज को रोशनी मुबारक,

आपको छोटी दिवाली की शुभकामनाएं।

4- छोटी दिवाली का ये त्योहार, आपके जीवन में लाए खुशियां अपार,

लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार, शुभकामना हमारी करें स्वीकार।

5- छोटी दिवाली का ये प्यारा त्योहार, जीवन में लाए आपके खुशियां अपार,लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार, शुभकामना हमारी करें स्वीकार.

6- चारों ओर खुशहाली, आओ मिलकर मनाएं छोटी दिवाली।

Choti Diwali Choti Diwali

7- दीये की रोशनी से, सभी जगह का अंधेरा दूर हो जाए,

दुआ है कि आप जो चाहो, वो सब खुशी मंजूर हो जाए।

8- छोटी दिवाली त्योहार है आया, संग अपने खुशियां लाया,

आपके परिवार को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं।

9- नरक के हो जाएं बंद द्वार, यमराज दे भय मुक्ति उपहार

बड़े आपका सौंदर्य अपार, खिलखिला उठे परिवार।

Choti Diwali Choti Diwali

10- छोटी दिवाली का दिन है खास, मां महालक्ष्मी प्रसन्न होकर देंगी आशीर्वाद

11- छोटी दिवाली के दिन आपकी सब इच्छाएं हो पूरी, हैप्पी छोटी दिवाली!

12- हंसते-मुस्कुराते दीप जलाओ, जीवन में नई खुशियां लाओ

दुख-दर्द अपना भूलकर, तुम सबको गले लगाओ।

13- दीये की रोशनी से चमके संसार,

छोटी दिवाली लाए खुशियों की बहार।

Choti Diwali Choti Diwali

14- सूरज की किरणें, खुशियों की बोछार

चंदन की खुशबु और अपनों का प्यार

बधाई को आपको छोटी दिवाली का त्यौहार

15- दीपावली का त्योहार है आया, घर-घर में खुशियां लाया,

पांच दिन के इस पर्व में, छोटी दिवाली पर बधाइयों का पैगाम लाया।

16- खुशियों की बहार है, जगमगाया संसार है,

उत्साह से मनाएं दिवाली, दीपों का त्योहार है।

Choti Diwali Choti Diwali

17- बुराई पर अच्छाई की जय-जयकार हो।

नरक चौदस का ये दिन लाए बहार

आपके जीवन में आएं खुशियां हजार।

18- दीयों के संग आए खुशियों के रंग, फूलों की बनाएं रंगोली,

समृद्धि से भरा रहे आपका घर आंगन, छोटी दिवाली पर शुभकामनाएं।

19- दीये जलाएं, रंगोली बनाएं

आज नरक चौदस के दिन, हर घर में खुशहाली लाएं।

20- पूजा से भरी थाली है, चारों ओर खुशहाली है

आओ मिलकर मनाएं छोटी दिवाली का त्योहार

21- अच्छाई की बुराई पर विजय हो,

छोटी दिवाली आपके जीवन में लाए खुशियों का संसार

22- लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,

सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार,

छोटी दिवाली की बधाई।

23- घर-घर हो खुशहाली, हर कोई मनाए छोटी दिवाली,

गले मिलकर सबको कहो, हैप्पी छोटी दिवाली!

Choti Diwali (5)

24- दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार,

पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार,

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं।

25- पूजा से भरी थाली है, चारों ओर खुशहाली है

आओ मिलकर मनाएं यह पर्व, आज छोटी दिवाली है।

26- दीपों की रौशनी में चमके आपका जहां,

खुशियों से भर जाए हर एक कोना वहां।

Choti Diwali Choti Diwali

27- इस पावन दिन पर आपके घर धन,

सौभाग्य और शांति का आगमन हो।

 

28- दीपों से सजा ये प्यारा त्यौहार,

आपके जीवन में लाए खुशियों की बहार।

Choti Diwali Choti Diwali

29- हर दिल में हो दीप जलाए,

हर चेहरा मुस्कान से भर जाए।

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं!

30- छोटी दिवाली आई है खुशियों का संदेश लायी,

दीपों की चमक संग मुस्कान भी लाई है।

 

31- नरक चतुर्दशी का ये प्यारा त्यौहार,

मिटा दे हर गम, दे खुशियों की बहार।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।