Happy Choti Diwali 2025 Wishes: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस साल छोटी दिवाली 19 अक्टूबर 2025, रविवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के बाद से दिवाली का पांच दिवसीय त्यौहार शुरू हो जाता है। छोटी दिवाली, दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार का दूसरा दिन होता है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग घर में यम दीपक जलाते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजकर उत्सव मनाते हैं।
