Happy Diwali 2025 Wishes: दिवाली, जिसे दीपावली के नाम से भी जाना जाता है, भारत के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे ‘प्रकाश का पर्व’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। ये त्योहार हर साल लोगों के जीवन में खुशियों, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश लेकर आता है। दीपावली विशेष रूप से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किया गया पूजन घर में धन, सुख और समृद्धि लाता है। इसे करने से भगवान गणेश की कृपा से बाधाएं दूर होती हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। घरों में दीपक जलाना, रंगोली सजाना, मिठाइयां बनाना और पटाखे चलाना इस पर्व की विशेष परंपराएं हैं।