Happy Dussehra 2025 Wishes: दशहरा, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है, अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण ग्रंथ रामायण के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंका के राक्षस राजा रावण का वध किया था। रावण के दस सिर उसके अहंकार और बुराई का प्रतीक माने जाते हैं, और उनके अंत के साथ धर्म और सत्य की विजय को दर्शाया जाता है। केवल इतना ही नहीं, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा और महिषासुर के बीच नौ दिनों तक चला युद्ध भी इसी दिन समाप्त हुआ था। विजयादशमी पर माता दुर्गा ने महिषासुर का वध कर देवताओं को आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इसीलिए ये पर्व शक्ति, साहस और धर्म की जीत का उत्सव माना जाता है।
