Har Ghar Tiranga 2025: 'स्वतंत्रता दिवस' पर 'हर घर तिरंगा' अभियान फिर शुरू, राष्ट्रव्यापी कैंपेन का ऐसे बनें हिस्सा

Har Ghar Tiranga 2025: तीन साल पहले शुरू हुई 'हर घर तिरंगा' अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। कैंपेन का चौथा संस्करण 2 अगस्त को शुरू हुआ। यह 15 अगस्त तक चलेगा। आजादी का 'अमृत महोत्सव' के तहत शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने का अवसर प्रदान करना है

अपडेटेड Aug 07, 2025 पर 8:51 PM
Story continues below Advertisement
Har Ghar Tiranga 2025: 'हर घर तिरंगा' अभियान का चौथा संस्करण 2 अगस्त को शुरू हुआ

Har Ghar Tiranga 2025: देश भर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर जारी तैयारियां के बीच 'हर घर तिरंगा' अभियान भी शुरू हो चुका है। तीन साल पहले शुरू हुई 'हर घर तिरंगा' अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। कैंपेन का चौथा संस्करण 2 अगस्त को शुरू हुआ। यह 15 अगस्त तक चलेगा। आजादी का 'अमृत महोत्सव' के तहत शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने का अवसर प्रदान करना है। देशभर में समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों ने इस विचार को अपनाया है।

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत लोगों को राष्ट्रीय ध्वज घर लाने और भारत की स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसी क्रम में 'एक राष्ट्रगान, एक झंडा और एक राष्ट्र' की भावना के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय संस्कृति मंत्रालय ने कदम उठाए हैं। 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारतीय संस्कृति मंत्रालय ने देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने की अपील की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए संस्कृति मंत्रालय ने लिखा, "हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों और देशभक्ति की भावना जगाएं। तिरंगा स्वयंसेवक के रूप में रजिस्ट्रेशन करें, दूसरों को 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करें और अपनी 'सेल्फी विद तिरंगा' को Har Ghar Tiranga वेबसाइट पर अपलोड करें।


गृह मंत्री ने भी की जुड़ने की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस से पहले अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और 'हर घर तिरंगा अभियान के तहत पोर्टल पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने की अपील की। शाह ने X पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'हर घर तिरंगा' अभियान ने देश के लोगों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान अब हर व्यक्ति से जुड़ गया है। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। शाह ने कहा, "मैं सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील करता हूं कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ सेल्फी https://harghartiranga.com पर अपलोड करें।"

अभियान से ऐसे जुड़ें

इस अभियान से जुड़ने के लिए आपको को अपना व्यक्तिगत डिटेल्स दर्ज करना होगाइसमें नाम, संपर्क नंबर और वे जिस देश/राज्य से हैं, उसका डिटेल्स देना होगा

- आपको भारतीय ध्वज फहराते हुए एक तस्वीर क्लिक करनी होगी

- फिर हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट harghartiranga.com पर तस्वीर अपलोड करनी होगी

2022 में शुरू हुआ था अभियान

भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर 2022 में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया था। इस अभियान के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और उन्हें भारत की यात्रा और इस महान राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वालों की याद दिलाना है।

2022 में इस अभियान को अपार सफलता मिली। उस साल 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों में तिरंगा फहराया और 6 करोड़ लोगों ने 'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड कीं। डाक विभागने इस अभियान को अंतिम छोर तक पहुंचाया। संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, साल 2022 मेंहर घर तिरंगावेबसाइट पर 5 करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की गई थीं

ये भी पढ़ें- Kufri Ground Report: हिमाचल के मशहूर टूरिस्ट प्लेस कुफरी में लॉकडाउन जैसी स्थिति! दुकानें बंद और सड़कों पर पसरा सन्नाटा, जानें क्यों

साल 2023 में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईउसी साल, चंडीगढ़ में 5,885 लोगों की भागीदारी के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराती हुई दुनिया की सबसे बड़ी मानव सीरीज की तस्वीर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। 2024 में 5 करोड़ से अधिक लोगों ने सेल्फी अपलोड की थी

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Aug 07, 2025 8:43 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।