Harsh Goenka: हर्ष गोयनका ने बताया सफलता और ग्रोथ का सबसे आसान सीक्रेट, हर दिन सिर्फ ये एक काम करने की दी सलाह

Harsh Goenka: ट्विटर पर अपनी एक नई पोस्ट में हर्ष गोयनका ने सफलता का आसान सीक्रेट शेयर किया है, जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए और ध्यान भी देना चाहिए।

अपडेटेड Sep 25, 2026 पर 4:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हर्ष गोयनका की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। यूजर्स उनकी इस पोस्ट पर अपने-अपने विचार शेयर कर रहे हैं।

Harsh Goenka: हर्ष गोयनका अक्सर सोशल मीडिया पर लाइफ और करियर से जुड़े सक्सेस मंत्र शेयर करते रहते हैं। वहीं कई बार वह अपने एक्सपीएंस भी लोगों के साथ शेयर करते हैं। हाल में उन्होंने एक्स पर सफलता और करियर ग्रोथ के लिए भी शानदार बात शेयर की है।

हर्ष गोयनका ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आपका लक्ष्य चाहे जो भी हो, हर दिन खुद को अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए कुछ समय दें। सोचने, विचार करने और ध्यान केंद्रित करने का वह शांत समय ही अक्सर आपके सबसे अच्छे विचारों, बेहतरीन फैसलों और असल तरक्की का जरिया बनता है।

देखते ही देखते उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। यूजर्स उनकी इस पोस्ट पर अपने-अपने विचार शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- तरक्की की एक मास्टर-की। खुद को नए सिरे से ढालने या नई शुरुआत करने की प्रक्रिया के लिए मकसद, तरीके और फोकस पर सोच-समझकर समय देने की जरूरत होती है। क्योंकि किसी आकर्षक विचार के लिए चाहे कितनी भी अच्छी प्रेरणा, एहसास, समझ या सोच क्यों न हो, अगर उस पर ठीक से विचार न किया जाए, उसकी जांच-पड़ताल न हो और उसे सही न ठहराया जाए, तो वह सिर्फ एक काल्पनिक या अव्यावहारिक विचार ही बनकर रह जाता है।


वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- बिल्कुल। असल में 69 साल की उम्र में मुझे अपनी स्विमिंग क्लास में काफी मुश्किल हो रही थी। लेकिन मैंने थोड़ा ब्रेक लिया और वीडियो देखने के साथ-साथ खुद पर भी गौर किया। मुझे यह समझने के लिए दिमागी तौर पर अभ्यास करना पड़ा कि पानी में सीधे कूदने के बजाय शरीर को सही मुद्रा (स्ट्रीमलाइन) में रखना जरूरी है-जैसा कि वह बहुत ज्यादा जोश वाला कोच चिल्ला-चिल्लाकर कहता था, जिसे बस यही लगता था कि पानी में मछली की तरह तैरना है, जबकि उसे बुनियादी सिद्धांतों की ज्यादा समझ नहीं थी।

वहीं एक ने लिखा- यह खुद की मदद करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। अगर कोई व्यक्ति अपने विचारों के साथ शांति से बैठ सकता है, तो उसने अपनी आधी समस्याएं पहले ही सुलझा ली हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।