Credit Cards

king cobra: सोने में सबसे आगे है ये खतरनाक सांप, जानें क्यों किंग कोबरा कहलाता है 'नींद का राजा'

King Cobra Sleeping Time: किंग कोबरा धरती पर पाया जाने वाला सबसे खतरनाक और जहरीला सांप माना जाता है। यह इकलौता ऐसा सांप है जो फन निकाल सकता है, जो खतरे का संकेत होता है। इसी खासियत और अपनी ताकत की वजह से इसे ‘सांपों का राजा’ भी कहा जाता है। इसका अंदाज़ बेहद डरावना होता है

अपडेटेड May 11, 2025 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement
King Cobra Sleeping Time: किंग कोबरा को दुनिया के सबसे फुर्तीले और जहरीले सांपों में गिना जाता है

किंग कोबरा का नाम सुनते ही जहन में एक डरावनी और फुर्तीली छवि बनती है। ये सांप अपनी लंबाई, फन फैलाने की कला और जहरीले डंक के कारण दुनियाभर में मशहूर है। इसे ‘सांपों का राजा’ कहा जाता है और इसके फन का फैलना खतरे की घंटी मानी जाती है। लेकिन इसके बारे में एक हैरान करने वाली बात कम ही लोग जानते हैं किंग कोबरा जितना खतरनाक और तेज है, उतना ही आलसी भी होता है। सोने के मामले में ये किसी भी जीव को टक्कर दे सकता है। दिन का ज्यादातर हिस्सा ये सांप आराम या नींद में बिताता है।

उसकी नींद की आदतें सुनकर तो कुंभकर्ण भी शर्मा जाए। यकीन नहीं होता? तो आगे जानिए कि कैसे किंग कोबरा अपने शिकार के वक्त जितना तेज होता है, उतना ही बाकी समय नींद का दीवाना भी होता है। ये जानकारी आपको जरूर चौंका देगी।

तेज और सुस्त दोनों ही एक साथ


किंग कोबरा को दुनिया के सबसे फुर्तीले और जहरीले सांपों में गिना जाता है, लेकिन ये उतना ही सुस्त भी होता है। वो ज़्यादातर समय सोते हुए बिताता है। उसकी दिनचर्या देखकर तो यही लगता है कि किंग कोबरा आराम को ही सबसे ज्यादा महत्व देता है।

दिन में सिर्फ 6 से 8 घंटे रहता है जागरूक

किंग कोबरा दिन में लगभग 16 से 18 घंटे तक नींद में डूबा रहता है। यानी वो पूरे दिन में केवल 6 से 8 घंटे ही सक्रिय होता है। यो आंकड़ा किसी को भी हैरान कर सकता है, क्योंकि इतनी नींद तो शायद इंसान को भी नसीब न हो!

नींद में कुंभकर्ण को भी मात

अगर आप सोचते हैं कि रामायण का कुंभकर्ण ही सबसे ज़्यादा सोता था, तो जरा किंग कोबरा से मिलिए। कहा जाता है कि कुंभकर्ण 6 महीने सोता और 6 महीने जागता था, लेकिन किंग कोबरा पूरे साल में करीब 9 महीने सोता है और केवल 3 महीने सक्रिय रहता है। यानी इस मायने में तो किंग कोबरा कुंभकर्ण को भी पीछे छोड़ देता है।

दुनिया का इकलौता फन फैलाने वाला सांप

किंग कोबरा दुनिया का अकेला ऐसा सांप है जो फन निकालता है। उसकी गर्दन की खास मांसपेशियां उसे ऐसा करने में मदद करती हैं। जब वो अपने फन को फैलाता है, तो ये संकेत होता है कि वो खतरे को भांप चुका है और अब वो हमला करने के लिए तैयार है।

लंबाई में भी सबसे लंबा

किंग कोबरा न सिर्फ जहरीला है, बल्कि लंबाई में भी सबसे बड़ा सांप है। एक वयस्क किंग कोबरा की लंबाई करीब 18 फीट तक हो सकती है। इसी कारण इसे ‘नागराज’ भी कहा जाता है।

बादलों से गिरने वाली बिजली में होता है कितना वोल्ट? जानकर उड़ जाएंगे होश!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।