भारत में ट्रेन सिर्फ सफर का जरिया नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। हर दिन लाखों यात्री रेलगाड़ियों के जरिए अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। तकनीक के इस दौर में रेलवे ने भी अपने सिस्टम को पूरी तरह आधुनिक बना लिया है। खासकर आईआरसीटीसी ने टिकट बुकिंग को इतना आसान कर दिया है कि अब घर बैठे ही कुछ सेकंड में ट्रेन टिकट बुक की जा सकती है। मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए न सिर्फ टिकट लेना बल्कि उसे कैंसल करना, ट्रेन की स्थिति देखना या खानपान का ऑर्डर देना भी अब बेहद आसान हो गया है।
