मुंबई में भारी बारिश के बाद सड़कों पर तैरता दिखा मलबा, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों ने बताया शर्मनाक

Heavy Rain in Mumbai: IMD के अनुसार सांताक्रूज ऑब्सरवेटरी ने 62 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि कोलाबा स्टेशन ने 23 मिमी बारिश दर्ज की। मुंबई में भारी बारिश के बाद लबालब सड़कों पर भारी मात्रा में कचरा तैरता दिखा जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर लोगों ने दुख जताया

अपडेटेड May 22, 2025 पर 8:30 PM
Story continues below Advertisement
मुंबई में बारिश के बाद सड़कों पर कूड़ा-कचरा तैरता दिखा

Mumbai Rain: मुंबई में पिछले 24 घंटे के भीतर 60 मिमी से ज्यादा बारिश हुई, जिससे व्यापक जलभराव और अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों से पता चलता है कि सांताक्रूज ऑब्सरवेटरी ने 62 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि कोलाबा स्टेशन ने 23 मिमी बारिश दर्ज की। मुंबई के कई हिस्सों में बारिश के बाद रोड पर कूड़ा-कचरा तैरता हुआ दिखाई दिया।  अंधेरी ईस्ट के साकीनाका से सामने आए वीडियो ने लोगों में आक्रोश भर दिया। वायरल वीडियो में पानी से लबालब सड़क पर भारी मात्रा में कचरा तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से यातायात बाधित हो रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है।

कचरे वाले वीडियो को एक्स हैंडल @mumbaimatterz ने शेयर करते हुए लिखा, 'हे भगवान... यह साकीनाका है... यह एक दयनीय दृश्य है... लेकिन कुछ लोगों के लिए सिंगापुर से बेहतर है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, ' कचरा, गंदगी, गड्ढे, अव्यवस्था: बारिश की वजह से भारतीय शहर ढह गए। जलभराव की समस्या को सुधारने के लिए क्या प्राथमिकता होनी चाहिए?'

सोशल मीडिया यूजर्स ने मुंबई शहर के कचरा प्रबंधन और जल निकासी जैसे बुनियादी ढांचे पर अधिकारियों की आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा कि, 'वे इस गंदगी में रहना पसंद करते हैं। वे कचरा फेंकते हैं और फिर अपने वाहन पार्क कर देते हैं, जिससे कचरा हटाया भी नहीं जा सकता।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ साल पहले अंधेरी-कुर्ला रोड (साकीनाका-असल्फा वाला हिस्सा) में जलभराव नहीं था। अब थोड़ी सी बारिश होने पर भी पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। क्या गलत हुआ? तीसरे यूजर ने जवाब दिया, 'मुंबईकरों को विश्वस्तरीय स्मार्ट सिटी देने के नाम पर वे संपत्ति कर, सड़क कर और जुर्माना शुल्क कब बढ़ाएंगे?' चौथे यूजर ने कहा, 'यह बहुत शर्मनाक है।'


मुंबई में अनुमान से अधिक हो रही बारिश

मंगलवार शाम को भारत कि आर्थिक राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ भारी वर्षा हुई। 20 मई को सुबह 8 बजे से 21 मई को सुबह 8 बजे के बीच, शहर में औसत वर्षा माप 24 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 26 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 40 मिमी थी। आईएमडी 15.6 मिमी और 64.4 मिमी के बीच वर्षा को 'मध्यम' के रूप में वर्गीकृत करता है। बीएमसी ने सुबह 6.04 बजे और शाम 6.35 बजे क्रमशः 3.07 मीटर और 3.79 मीटर की उच्च ज्वार की उम्मीद की, जबकि 11.54 बजे और 1.25 बजे (22 मई) 1.74 मीटर और 1.71 मीटर की कम ज्वार की भविष्यवाणी की।

मुंबई की रफ्तार पर बारिश ने लगाया ब्रेक, सड़कों पर पानी का सैलाब

Abhishek Gupta

Abhishek Gupta

First Published: May 22, 2025 8:19 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।