Video: दिवाली पर व्यक्ति ने कई ऐप्स से मंगवाई मिठाईयां, फिर डिलीवरी बॉय के साथ किया कुछ ऐसा, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हैदराबाद का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति कई डिलवरी ऐप्स से मिठाईयां मगवाता है। जब डिलीवरी पार्टनर्स उस ऑर्डर लेकर पहुंचे, तो उस व्यक्ति ने उन्हें पार्सल लेने के बजाय एक प्यारा सरप्राइज दिया

अपडेटेड Oct 20, 2025 पर 6:41 PM
व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Viral Video: देशभर में धूमधाम से दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है। दिवाली को रोशनी और रोशनी और खुशियों का त्यौहार कहा जाता है। वहीं दिवाली के दिन हैदराबाद से एक बेहद खास तस्वीर सामने आई है। हैदराबाद के एक व्यक्तिन ने अनोखे तरीके से अपनी दिवाली मनाई। ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप्स के राइडर्स को एक डिजिटल क्रिएटर ने प्यारा सरप्राइज दिया। व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते है ऐसा क्या है वीडियो में

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में, एक डिजिटल क्रिएटर ने स्विगी, ब्लिंकिट, बिगबास्केट और जेप्टो जैसे डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स से मिठाइयों के डिब्बे ऑर्डर किए। जब डिलीवरी पार्टनर्स उस ऑर्डर लेकर पहुंचे, तो क्रिएटर ने उन्हें पार्सल लेने के बजाय एक प्यारा सरप्राइज दिया। उन्होंने सामान लाने वाले डिलीवरी पार्टनर को मिठाई वापस दे दिया और “हैप्पी दिवाली” कहकर उनका त्यौहार और भी खास बना दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


क्रिएटर ने बताया कि वे इस बार डिलीवरी पार्टनर्स की दिवाली को खास बनाना चाहते थे। शेयर किए गए वीडियो के टेक्स्ट में लिखा है, “हमने ब्लिंकिट, स्विगी, जेप्टो और बिगबास्केट जैसे ऐप्स से मिठाइयां ऑर्डर कीं, लेकिन उन्हें वापसडिलीवरी पार्टनर दे दिया, जो हर दिन हमारे घर तक खुशियां पहुंचाते हैं।” वीडियो के कैफ्शन में लिखा, “इस दिवाली हमने उन मुस्कुराहटों को और मीठा बनाने का फैसला किया, जो हमारी डिलीवरी को खास बनाती हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

 

लोगों ने किया कमेंट

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने क्रिएटर के इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं, खासकर त्योहार के समय। एक यूज़र ने लिखा, “आखिरकार कोई तो है जो उनके मेहनत का सही सम्मान कर रहा है।” दूसरे ने कहा, “आपने उनके चेहरे नहीं दिखाए, इसके लिए आपकी तारीफ करता हूं।” एक और यूजर ने टिप्पणी की, “जिस तरह आपने बिना चेहरा दिखाए उनकी मदद की, आप वाकई कमाल के इंसान हैं।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।