Credit Cards

मालिक हो तो एमके भाटिया जैसा! दिवाली पर अपने एंप्लॉयीज को दी लग्जरी कारें

MK Bhatia की दरियादिली की खूब बातें हो रही हैं। यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। बताया जाता है कि कंपनी के एंप्लॉयीज को उनके रैंक और प्रदर्शन के आधार पर कारें दी गई हैं। इसके लिए MITS Group ने एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया

अपडेटेड Oct 21, 2025 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
एमके भाटिया ने अपनी कंपनी के दिवाली तोहफे के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर बताया है।

सामाजिक कार्यकर्ता और आंत्रप्रेन्योर एमके भाटिया ने एक बार फिर बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने दिवाली पर अपने बेस्ट एंप्लॉयीज को ऐसा गिफ्ट दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। खास बात यह है कि पहली बार उन्होंने ऐसा नहीं किया है। वह हर बार दिवाली पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले अपने एंप्लॉयीज को खास ईनाम देते हैं। इस बार उन्होंने अपने 51 एंप्लॉयीज को महिंद्रा स्कोर्पियो एसयूवी तक तोहफे में दिया है।

लग्जरी कारें गिफ्ट देने के लिए खास कार्यक्रम का आयोजन

MK Bhatia की इस दरियादिली की खूब बातें हो रही हैं। यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। बताया जाता है कि कंपनी के एंप्लॉयीज को उनके रैंक और प्रदर्शन के आधार पर कारें दी गई हैं। इसके लिए MITS Group ने एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने पहले भी दिवाली के मौके पर अपने एंप्लॉयीज को तोहफे में गाड़ियां दी हैं। मिट्स हेल्थकेयर पंचकूला की कंपनी है, जिसके फाउंडर भाटिया हैं। उन्होंने अपनी कंपनी के दिवाली तोहफे के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर बताया है।


अपने एंप्लॉयीज को रॉकस्टार सेलिब्रिटीज मानते हैं भाटिया

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है, "पिछले दो सालों में हमने हमारी अदभुत टीम का जश्न मनाया है। हमने सबसे समर्पित एंप्लॉयीज को गिफ्ट्स में कारें दी हैं। इस साल भी यह जश्न जारी है।" उन्होंने बताया है कि वह एंप्लॉयीज की अपनी टीम को 'रॉकस्टार सेलिब्रिटीज' मानते हैं। उन्होंने कहा है कि यह दिवाली एक्स्ट्रा स्पेशल होने जा रही है। उन्होंने कहा है कि वह कभी अपने एंप्लॉयीज को एंप्लॉयीज या स्टाफ नहीं कहा है। यह मेरी जिंदगी के रॉकस्टार सेलिब्रिटीज हैं।

सोशल मीडिया पर इस दिवाली उपहार की हो रही खूब चर्चा

सोशल मीडिया पर वह वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें भाटिया अपने एंप्लॉयीज को कारों की चाबियां सौंप रहे हैं। इस पर यूजर्स सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। कई लोग अपनी कंपनी की तरफ से मिले तोहफे से इसकी तुलना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, "मेंने इसे अपने मैनेजर को दिखाया। उसकी प्रतिक्रिया थी कि यह एआई जेनरेटेड वीडियो है। मेरी कंपनी ने तो ड्राइफ्रूट्स का एक काफी छोटा जार और 4 दीये दिवाली पर दिए।"

यह भी पढ़ें: बस 2 लाख की Down Payment में घर लाएं Nissan Magnite VISIA, जानें हर महीने कितनी देनी होगी EMI

दिवाली के मौके पर कंपनियां एंप्लॉयीज तो देती हैं उपहार

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भाटिया ने दिवाली से पहले लग्जरी गाड़ियां अपने एंप्लॉयीज को दी। इसके लिए कार कंपनी के शोरूम से कंपनी के ऑफिस 'मिट हाउस ऑफिस' के बीच एक कार गिफ्ट रैली का आयोजन किया गया। दरअसल, इंडिया में दिवाली पर गिफ्ट्स देने की परंपरा रही है। कंपनियां भी अपने एंप्लॉयीज को इस मौके पर उपहार देती हैं। लेकिन, उपहार में शायद की कोई कंपनी अपने एंप्लॉयीज को लग्जरी कारें देती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।