इस भारतीय गांव में शोर नहीं सिर्फ खामोशी की गूंज है, जानिए बिना एक शब्द कहे कैसे चलती है इस गांव की जिंदगी!

भारत के 'साइलेंट विलेज' के नाम से मशहूर एक गांव की कहानी सुनकर आपका मन भी ये सोचने पर मजबूत हो जायेगा कि आखिर यह गांव कैसा होगा और यहां जीवन कैसे चलता होगा। पहाड़ों के बीच बसा यह 'साइलेंट विलेज' अपनी अनोखी परिस्थितियों के कारण बेहद अलग पहचान रखता है। यहां की लाइफस्टाइल, स्ट्रगल और लोगों की हकीकत इसे और भी रहस्यमयी बनाती है। आइए जानते हैं इस गांव के बारे में, जिसकी कहानी बहुत ही अनोखी है।

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 1:13 PM

भारत के “साइलेंट विलेज” के नाम से मशहूर एक अनोखा गांव है। यह रहस्यमयी और खूबसूरत गांव जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले की गंडोह तहसील में पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है। यहां की कहानी और लाइफ स्टाइल इसे बाकी गांवों से बिल्कुल अलग बनाती है। इस गांव के बारे में कई रोचक और भावुक पहलू देखने को मिलते हैं, आइये इसे और विस्तार से जानते है:

डडकई गांव की सुंदरता

small indian village simple mud houses thatched | Leonardo.Ai


डडकई गांव जो जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले की गंडोह तहसील में है, अपनी अनछुई और रहस्यमयी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह गांव ऊनची पहाड़ियों, घने जंगलों और हरियाली से घिरा हुआ है, जो इसे शांत और अट्रैक्टिव बनाता है। शहरी शोर से दूर यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए सुकून और खूबसूरती का बेहतरीन एक्सपीरियंस देती है

लोगो में सुनने और बोलने की क्षमता कम है

Celebrities Village Adoption,भारत के इन गांवों को बॉलीवुड सितारों द्वारा लिया गया है गोद, आप भी लगाकर आएं यहां का एक चक्कर - celebrities who adopted villages in india - Navbharat ...

डडकई गांव को 'साइलेंट विलेज' या 'मौन गांव' इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां की करीब 2,000 की आबादी में से 80 से 100 से अधिक लोग जन्म से ही मूक-बधिर (न सुन सकते हैं, न बोल सकते हैं) हैं। गांव के लगभग हर परिवार में कम से कम एक सदस्य ऐसा है जो सुन और बोल नहीं सकता है

सबकी है अपनी अलग भाषा

Where 'love transcends language': Kashmir's silent village | Health | Al Jazeera

बिना आवाज के जीवन जीने के लिए इस गांव के लोगों ने अपनी खुद की एक यूनिक साइन लैंग्वेज विकसित कर ली है। उदाहरण के लिए, दाढ़ी पर हाथ फेरना पुरुष/पिता का प्रतीक है और नाक के पास इशारा करना महिला को दिखाता है। केवल मूक-बधिर ही नहीं, बल्कि सामान्य लोग भी आपस में कम्युनिकेशन के लिए इसी भाषा का यूज करते हैं

 ये है इसका जेनेटिक कारण

indian village one | Leonardo.Ai

डॉक्टरों और साइंटिस्ट के रिसर्च के अनुसार, इस समस्या की मुख्य वजह जेनेटिक डिसऑर्डर है। यह गांव 'गुज्जर मुस्लिम' समुदाय का है। सदियों से अपनी ही जनजाति या रिश्तेदारों के साथ शादी करने की प्रथा के कारण यह जेनेटिक बीमारी पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती चली गई

दुनिया की हिस्ट्री में पहला केस

Indian Village" Images – Browse 6,277 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

धड़काई गांव में जन्मजात मूक-बधिर होने का पहला आधिकारिक मामला साल 1901 या 1931 के आसपास दर्ज किया गया था। शुरुआत में ग्रामीणों ने इसे किसी देवी या भगवान का श्राप माना था, लेकिन बाद में मेडिकल साइंस ने इसे एक रेयर जेनेटिक क्लस्टर के रूप में आइडेंटिफाई किया

ऐसे गुजारते है अपनी जिंदगी

Indian Cows Grazing in a Green Field Near a Thatched Stock Image - Image of thatched, idyllic: 353776533

चुनौतियों के बावजूद, यहां के लोग सामान्य जीवन जीने का प्रयास करते हैं। इस पहाड़ी क्षेत्र के रेजिडेंट खेतीबाड़ी और पशुपालन (गाय-भैंस पालना) पर डिपेंड हैं। बिना बोले ही वे अपने मवेशियों को चराने और रोजमर्रा के भारी काम जैसे बिजली के ट्रांसफार्मर तक को पहाड़ों पर ले जाने का काम मिलकर करते हैं

सुविधाओं की कमी में किया स्ट्रगल

Indian Village" Images – Browse 6,277 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

इस सुदूर पहाड़ी गांव में विशेष शिक्षा, साइन लैंग्वेज के टीचर और बेसिक मेडिकल फैसिलिटीज की भारी कमी है। इस वजह से यहां के स्पेशल बच्चों को सही समय पर थेरेपी या मॉडर्न एजुकेशन नहीं मिल पाती है, जिससे उनका जीवन और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाता है

साइन लैंग्वेज सिखाने के प्रोजेक्ट शुरू हुए

Village india Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

हाल के वर्षों में भारतीय सेना और बहुत से सरकारी विभागों ने इस गांव के युवाओं को इंडियन साइन लैंग्वेज सिखाने और मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कुछ प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। इसके अलावा, हालिया चुनावों में यहां के मूक-बधिर युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान कर दुनिया के सामने हौसले की मिसाल पेश की है

डडकई (धड़काई) गांव की कहानी हमें यह दिखाती है कि जीवन में चुनौतियां कितनी गहरी हो सकती हैं, लेकिन इंसानी हौसला उनसे भी बड़ा होता है। यह गांव सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि संघर्ष और उम्मीद की एक मिसाल है। यहां के लोगों की स्थिति हमें स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व को समझाती है। सही मदद और जागरूकता से इस गांव का भविष्य और भी बेहतर बनाया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।