जैसे-जैसे इंसानी गतिविधियों का दायरा जंगलों तक बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे वन्यजीवों का इंसानी इलाकों में दिखाई देना अब आम होता जा रहा है। हाल ही में पूर्वोत्तर भारत के एक गांव में एक विशाल भारतीय रॉक पाइथन को देखकर हड़कंप मच गया। ये अजगर गांव के एक पेड़ पर लिपटा हुआ था। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक ये भारतीय रॉक पाइथन 20 फीट तक लंबा और लगभग 90 किलो तक भारी हो सकता है।
