Get App

Viral Post: 'भैया, कल से नहीं आऊंगी...' बोनस और छुट्टियां भी कुक नहीं रोक पाई, वायरल हुई ये कहानी

Viral Post: सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में एक व्यक्ति ने बताया कि उसके घर में 4 साल से काम कर रही कुक ने बेहतर सैलरी मिलने पर नौकरी छोड़ दी। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 21, 2026 पर 10:24 PM
Viral Post: 'भैया, कल से नहीं आऊंगी...' बोनस और छुट्टियां भी कुक नहीं रोक पाई, वायरल हुई ये कहानी
इसके बावजूद कुक ने ज्यादा कमाई के लिए दूसरी जगह काम करने का फैसला किया (Photo: Canva)

Viral Post: सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की कुक को लेकर पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में व्यक्ति ने बताया कि उसके घर में 4 साल से काम कर रही कुक ने अचानक नौकरी छोड़ दी। व्यक्ति ने बताया कि इस दौरान उसने हमेशा समय पर वेतन दिया, बोनस दिया, छुट्टियां दीं और हर साल सैलरी में बढ़ोतरी भी की।। इसके बावजूद कुक ने ज्यादा कमाई के लिए दूसरी जगह काम करने का फैसला किया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर रिश्तों, उम्मीदों और नौकरी बदलने को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ पोस्ट

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में उस व्यक्ति ने लिखा, "आज हमारी कुक आंटी घर आईं और बोलीं, 'भैया, कल से नहीं आऊंगी।' उन्होंने हमारे साथ 4 साल तक काम किया है। हर साल मैंने उनकी सैलरी में 15% की बढ़ोतरी की। फिलहाल उनकी तनख्वाह ₹15,500 प्रति माह है।" उन्होंने आगे कहा, "होली, दिवाली, रक्षाबंधन और नवरात्रि जैसे त्योहारों पर उन्हें गिफ्ट, साड़ी, मिठाई, बोनस और नकद राशि भी दी जाती थी। यहां तक कि जब वह 10-15 दिनों के लिए बाहर रहती थीं, तब भी मैंने कभी उनकी सैलरी नहीं काटी।"

कुक ने छोड़ी सैलरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें