'शादी में जाना अब पड़ रहा महंगा', कपड़े से लेकर गिफ्ट तक का खर्च जानकर चौंक जाएंगे आप

व्यक्ति ने X पर एक पोस्ट शेयर कर कपड़ों, आने-जाने और गिफ्ट खरीदने जैसे खर्चों का हिसाब दिया। उनके मुताबिक, इन सभी चीजों पर होने वाला खर्च शादी में शामिल होने वालों की जेब पर भारी पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Nov 28, 2026 पर 2:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आने-जाने और गिफ्ट खरीदने जैसे खर्चों का हिसाब दिया (Photo: Canva)

सर्दियों की शुरुआत के साथ देश में शादी-ब्याह की रौनक देखने को मिलने लगी है। सर्दियों में शादी का सीजन शुरू होते ही हर तरफ जश्न का माहौल बन जाता है। इस दौरान सजावट, महंगे कपड़े, तरह-तरह के पकवान और कई दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम भारतीय शादियों को खास बनाते हैं। इन शादियों में लोग लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक खर्च करते हैं। वहीं देश में शादी को लेकर किया गया एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति ने बताया कि, 2026 में भारतीय शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों को कितना खर्च करना पड़ सकता है।

व्यक्ति ने X पर एक पोस्ट शेयर कर कपड़ों, आने-जाने और गिफ्ट खरीदने जैसे खर्चों का हिसाब दिया। उनके मुताबिक, इन सभी चीजों पर होने वाला खर्च शादी में शामिल होने वालों की जेब पर भारी पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

पोस्ट में क्या कहा


अनूप ने अपनी पोस्ट में मजाकिया अंदाज में लिखा, "अब हम शादियों में शामिल होने नहीं जाते, बल्कि उनके खर्चों का हिसाब लगाने जाते हैं।" उन्होंने बताया कि 2026 में किसी भारतीय शादी में शामिल होने के लिए कपड़ों पर करीब 2,000 रुपये, आने-जाने पर 1,500 रुपये, गिफ्ट पर 1,000 रुपये और चाय-पानी पर 500 रुपये खर्च हो सकते हैं। इस तरह कुल खर्च लगभग 5,000 रुपये बैठता है। इसमें शादी के दौरान होने वाली दूसरी खरीदारी और अन्य खर्च शामिल नहीं हैं।

फोटो के लिए करना होगा लंबा इंतजार

वहीं, अनूप के मुताबिक शादी में शामिल होने की परेशानी सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं है। उन्होंने शादी के दौरान होने वाली कुछ आम दिक्कतों का जिक्र करते हुए कहा, "कपल के साथ एक फोटो खिंचवाने के लिए 40 मिनट तक लाइन में इंतजार करना पड़ता है। वहीं, अगले दिन होने वाले फंक्शन की जानकारी लेते हुए फोन देखते-देखते ही डिनर करना पड़ता है।" अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अनूप ने कहा, "अब हम शादियों में शामिल होने नहीं जाते, बल्कि उनके खर्चों का हिसाब लगाने में लगे रहते हैं।" उनकी इस बात से सोशल मीडिया पर कई लोग सहमत नजर आए। एक यूजर ने लिखा कि आजकल शादियां मुफ्त खाने के साथ एक बड़े खर्च का हिसाब-किताब बनकर रह गई हैं।

लोगों ने किया रिएक्ट

अनूप की पोस्ट को कई लोगों ने पसंद किया और यूजर्स ने भी माना कि आजकल शादी में शामिल होना काफी महंगा हो गया है। एक यूजर ने लिखा, "अब शादियां पहले जैसी नहीं लगतीं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "शादियां अब मुफ्त खाने के साथ एक महंगे प्रोजेक्ट जैसी हो गई हैं।" एक व्यक्ति ने कहा, "भारतीय शादियां अब सिर्फ जश्न तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एक बड़ा आर्थिक बोझ बनती जा रही हैं।" इसके अलावा, एक व्यक्ति ने बताया, "मैं शादी के लिए नए कपड़ों पर तभी पैसे खर्च करता हूं, जब शादी मेरे परिवार में होती है।"

(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।