Get App

'मैं अपनी ही शादी में नहीं जा पा रहा हूं...', इंडिगो क्राइसिस के बीच दूल्हे का वीडियो वायरल, सातवें दिन भी 300 से ज्यादा उड़ाने रद्द

IndiGo Viral Video: जब अन्य यात्री इंडिगो संकट से हुई असुविधा की शिकायत कर रहे थे, तो इस दूल्हे का जवाब सामने आया। उसने कहा, 'मैं अपनी ही शादी मिस कर रहा हूं।' दूल्हे के इस शांत और संयमित रिएक्शन पर वहां मौजूद लोगों ने उसकी खूब तारीफ की

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 07, 2025 पर 11:32 AM
'मैं अपनी ही शादी में नहीं जा पा रहा हूं...', इंडिगो क्राइसिस के बीच दूल्हे का वीडियो वायरल, सातवें दिन भी 300 से ज्यादा उड़ाने रद्द
इंडिगो के फ्लाइट ऑपरेशन में आई समस्या के चलते देश के कई हवाई अड्डों पर आज यानी रविवार को भी 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द है

IndiGo Crisis: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में पायलटों की कमी के कारण परिचालन संकट जारी है। देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर यात्रियों की परेशानी बरकरार है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। इस वीडियो में एक दूल्हा हवाई अड्डे पर फंसा हुआ है और अपनी शादी का कार्ड दिखाते हुए हंस रहा है और बता रहा है कि वह अपनी ही शादी की रस्मों को मिस कर रहा है।

'आई एम मिसिंग माय वेडिंग': दूल्हे का वायरल रिएक्शन

जब अन्य यात्री इंडिगो संकट से हुई असुविधा की शिकायत कर रहे थे, तो इस दूल्हे का जवाब सामने आया। 'मैं अपनी ही शादी मिस कर रहा हूं।' दूल्हे के इस शांत और संयमित रिएक्शन ने वहां मौजूद लोगों की सहानुभूति बटोरी और सोशल मीडिया यूजर्स ने उसकी खूब तारीफ की।

एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'यह लड़का इतना शांत और संयमित है। उसकी होने वाली पत्नी बहुत भाग्यशाली है।' एक अन्य ने टिप्पणी की, 'आपके धैर्य के लिए धन्यवाद, कम से कम आप स्टाफ पर चिल्ला नहीं रहे हैं, स्थिति को समझ रहे हैं। आपसे शादी करने वाली लड़की वाकई भाग्यशाली है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें