14 लाख रुपये का ऑफर होने के बावजूद Infosys HR ने दिया कम पैकेज, Techie ने नौकरी ठुकराकर ऐसे लिया बदला

सोशल मीडिया पर Infosys से जुड़ी एक पुरानी जॉब हंटिंग कहानी फिर वायरल हो रही है। दावा है कि ₹8.7 लाख सालाना कमाने वाले एक टेक प्रोफेशनल के पास ₹14 लाख का ऑफर भी था। इसके बावजूद दो इंटरव्यू राउंड क्लियर करने के बाद उसे कथित तौर पर सिर्फ ₹7.5 लाख का पैकेज ऑफर किया गया।

अपडेटेड Aug 11, 2026 पर 8:40 AM
कैंडिडेट ने शुरुआत में इस ऑफर को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

सोशल मीडिया पर एक टेक प्रोफेशनल की पुरानी जॉब हंटिंग कहानी दोबारा चर्चा में आ गई है। मामला Infosys की ओर से दिए गए कथित लोबॉल ऑफर से जुड़ा है, जिसे लेकर ऑनलाइन यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, प्रोफेशनल उस समय ₹8.7 लाख सालाना पैकेज पर काम कर रहा था और उसके पास 14 लाख रुपये का एक अन्य जॉब ऑफर भी मौजूद था। इसी दौरान Infosys के एक रिक्रूटर ने उससे संपर्क किया और मौजूदा सैलरी, अपेक्षित पैकेज और हाथ में मौजूद ऑफर्स से जुड़ी जानकारी ली। इसके बाद कैंडिडेट ने कंपनी के इंटरव्यू प्रोसेस में हिस्सा लिया और दो राउंड सफलतापूर्वक क्लियर किए।

हालांकि, इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे कथित तौर पर ₹7.5 लाख सालाना का पैकेज ऑफर किया गया। यह रकम उसकी मौजूदा सैलरी से भी कम थी, जिसके बाद उसने ऑफर को लेकर सवाल उठाया।

X पर पोस्ट के बाद फिर वायरल हुई कहानी


इस मामले को X यूजर @coolcoder56 ने शेयर किया। पोस्ट के साथ उसने लिखा, “Bro took a revenge ☠️”. पोस्ट में Reddit की एक स्क्रीनशॉट दिखाई गई, जिसमें एक टेक प्रोफेशनल ने अपने पहले जॉब स्विच के दौरान हुए अनुभव के बारे में बताया था।

Infosys Recruiter ने मांगी थी सैलरी और ऑफर की जानकारी

मूल पोस्ट के मुताबिक, प्रोफेशनल पहले से ₹8.7 लाख सालाना कमा रहा था और उसके पास ₹14 लाख का एक अन्य ऑफर भी था। Infosys के एक रिक्रूटर ने उससे मौजूदा सैलरी, अपेक्षित पैकेज और हाथ में मौजूद ऑफर्स के बारे में जानकारी ली। इसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू हुई।

दो राउंड क्लियर करने के बाद मिला ₹7.5 लाख का ऑफर

कैंडिडेट ने इंटरव्यू के दो राउंड दिए और दोनों में सफल रहा। इसके बाद रिक्रूटर ने उसे बताया कि उसका चयन हो गया है, लेकिन कंपनी अधिकतम 7.5 लाख रुपये सालाना का ही पैकेज दे सकती है। कैंडिडेट के लिए यह ऑफर हैरान करने वाला था, क्योंकि प्रस्तावित पैकेज उसकी मौजूदा 8.7 लाख रुपये की सैलरी से भी कम था। जब उसने इस बारे में रिक्रूटर से सवाल किया, तो कथित तौर पर उसे जवाब मिला, “it is what it is.”

पहले ऑफर ठुकराया, फिर खुद ही ऑफर लेटर मांगा

कैंडिडेट ने शुरुआत में इस ऑफर को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। हालांकि, कुछ मिनट बाद उसने रिक्रूटर को दोबारा फोन किया और ऑफर लेटर जारी करने के लिए कहा। जब रिक्रूटर ने उसके फैसले पर सवाल किया, तो कैंडिडेट ने कथित तौर पर कहा कि वह कंपनी में बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस और भविष्य में ऑनसाइट अवसरों की संभावना को देखते हुए रुचि रखता है।

करीब दो हफ्ते बाद आया ऑफर लेटर

कैंडिडेट के मुताबिक, रिक्रूटर ने उसकी बात स्वीकार कर ली और करीब दो हफ्ते बाद ऑफर लेटर तैयार किया गया। हालांकि, ऑफर मिलने के बाद कैंडिडेट ने इसे आखिरकार ठुकरा दिया। उसने कम वेतन का हवाला देते हुए ऑफर रिजेक्ट कर दिया और रिक्रूटर को उपयुक्त उम्मीदवार तलाशने के लिए शुभकामनाएं दीं।

ऑफर रिजेक्ट करने के बाद आए कई मैसेज

कैंडिडेट का दावा है कि ऑफर ठुकराने के बाद रिक्रूटर की ओर से उसे कई मैसेज मिले। इसके अलावा रिक्रूटर के सुपरवाइजर की ओर से भी एक ईमेल आया। कैंडिडेट ने बताया कि उसने इन संदेशों और ईमेल का जवाब नहीं दिया।

rakhi

सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय

यह कहानी दोबारा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। कुछ लोगों ने कैंडिडेट के फैसले को सही बताया और कहा कि पूरी जानकारी लेने के बाद मौजूदा सैलरी से कम ऑफर देना उचित नहीं था। वहीं, कुछ यूजर्स ने चेतावनी दी कि इस तरह का कदम भविष्य में पेशेवर तौर पर नुकसान पहुंचा सकता है। उनका कहना था कि टेक इंडस्ट्री अपेक्षाकृत छोटी है और भविष्य में वही रिक्रूटर किसी दूसरी कंपनी में मिल सकती है। कुछ लोगों ने Infosys की हायरिंग प्रक्रिया की आलोचना भी की, जबकि अन्य ने कैंडिडेट के कदम को संतुष्टि देने वाला लेकिन जोखिम भरा बताया। इस पूरे मामले ने एक बार फिर कैंडिडेट की मौजूदा सैलरी और ऑफर की जानकारी लेने के बाद उससे कम पैकेज ऑफर किए जाने की स्थिति को लेकर ऑनलाइन बहस छेड़ दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।