Video: कैप्टन स्मित मच्छार के लिए विदेशी सिंगर ने गाया SRK का गाना, वीडियो देख भावुक हुए लोग

इजरायली-अमेरिकी संगीतकार इताय बेंडा ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को खास अंदाज में सम्मान दिया। उन्होंने शाहरुख खान का मशहूर हिंदी गाना 'तुझ में रब दिखता है' सीखकर गाया और इसे कैप्टन मच्छर व भारतीयों को समर्पित किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग उनके इस प्रयास की खूब तारीफ कर रहे हैं

अपडेटेड Oct 05, 2026 पर 1:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने बेंडा की जमकर तारीफ की।

इजरायली-अमेरिकी संगीतकार इताय बेंडा ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को सलाम करने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। बेंडा ने खास तौर पर एक हिंदी गाना सीखा और अपनी आवाज में उसे कैप्टन मच्छार और दुनिया भर के भारतीयों को समर्पित किया। उन्होंने इसे बहादुर पायलट के प्रति आभार जताने का अपना छोटा-सा तरीका बताया। खास बात यह रही कि बेंडा ने शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का लोकप्रिय गाना 'तुझ में रब दिखता है' चुना।

वीडियो में उनकी हिंदी और भावपूर्ण अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस प्रयास की जमकर तारीफ की और इसे कैप्टन मच्छार को सम्मान देने का बेहद खूबसूरत तरीका बताया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शाहरुख खान के गाने से दी सलामी


इताय बेंडा ने शाहरुख खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का लोकप्रिय गाना 'तुझ में रब दिखता है' गाया। यह गाना मूल रूप से रूप कुमार राठौड़ ने गाया था और 2008 में रिलीज हुई फिल्म का हिस्सा था। खास बात यह रही कि बेंडा ने इस मौके के लिए हिंदी गाना चुना और उसे सीखकर कैप्टन मच्छार को समर्पित किया। उनकी कोशिश ने लोगों का ध्यान इसलिए भी खींचा क्योंकि यह सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में साहस दिखाने वाले एक पायलट के लिए भावनात्मक सम्मान था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।