Credit Cards

Janmashtami 2025: यूपी के इस जिले में 1994 के बाद पहली बार मनाया जाएगा त्योहार, जानें नहीं मनाने की वजह

Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व दुनियाभर के कृष्ण भक्त बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के एक जिले में ये त्योहार पिछले 31 साल से नहीं मनाया गया है। इस साल इस पर्व को लेकर जिले के सभी थानों में धूमधाम से तैयारियां की जा रही हैं।

अपडेटेड Aug 15, 2025 पर 11:40 PM
Story continues below Advertisement
यूपी के कुशीनगर में तीन दशक के बाद कल मनाया जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार।

Krishna Janmashtami 2025: हर साल पूरी दुनिया में कृष्ण भक्त अपने प्रिय भगवान के जन्म का उत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कारागार में भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। लेकिन इसी राज्य के जिले कुशीनगर में ये त्योहार पिछले 31 साल से नहीं मनाया गया है। इसके पीछे एक ऐसी दुखद घटना है, जिसे याद कर हर कोई सिहर उठता है। बता दें, इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा।

यूपी के कुशीनगर में तीन दशक से ये त्योहार नहीं मनाया गया है। ये घटना 30 अगस्त 1994 की है, जब पडरौना जिला नया-नया बना था। यहां के थाने में पहली कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही थी। स्थानीय खबरों की मानें तो पडरौना के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पचरुखिया जंगल में पुलिस की डकैतों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें 6 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस वजह से यह आयोजन स्थगित कर दिया गया था। चूंकि श्रीकृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था, इसलिए देश की जेल में इस त्योहार की विशेष रौनक रहती है और ये बड़े उत्साह से मनाया जाता है।

बस तभी से इस दिन को मुठभेड़ में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों की याद में समर्पित कर दिया गया। लेकिन इस बार एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने जिले के सभी थानों को जन्माष्टमी मनाने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय अफसरों का कहना है कि यह फैसला जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही पुलिस बल में परंपरा और मनोबल को बहाल करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस साल जिले के थानों में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। स्थानीय जेल प्रशासन 31 साल बाद जिले की जेलों में जन्माष्टमी का त्योहार कल 16 अगस्त को शनिवार के दिन मनाएगा।

Labubu doll का इस भारतीय डिजाइनर ने कर डाला देसी मेकओवर, लबू बौ से लेकर लबिंदर तक पेश कीं 14 गुड़िया

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Aug 15, 2025 11:40 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।