आजकल दुल्हन का लुक भारी गहनों से नहीं, बल्कि स्टाइल और कॉन्फिडेंस से तय हो रहा है। केरल की मेकअप आर्टिस्ट हर्षा पाथु ने अपनी शादी में बिना सोने, हीरे या आर्टिफिशियल जूलरी पहने ऐसा ब्राइडल लुक कैरी किया कि सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफ करने लगा। उनका मिनिमल और एलिगेंट अंदाज अब नई दुल्हनों के लिए इंस्पिरेशन बन गया है:
बिना जूलरी के भी बनीं सबसे खूबसूरत दुल्हन
केरल (Kerala) मेकअप आर्टिस्ट हर्षा पाथु (Harsha Pathu)ने अपनी शादी में कोई सोने, हीरे या आर्टिफिशियल जूलरी नहीं पहनी। इसके बावजूद उनका ब्राइडल लुक इतना खूबसूरत लगा कि इंटरनेट पर लोग उनकी सादगी और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सादगी भरी मुस्कान ने जीता दिल
हर्षा ने अपने पूरे लुक को बेहद सिंपल रखा। उनके चेहरे की प्यारी मुस्कान, सटल मेकअप और कॉन्फिडेंस ने बिना किसी भारी एक्सेसरीज के भी उनके लुक को खास बना दिया।
वेलवेट साड़ी बनी लुक की जान
शादी के लिए हर्षा ने Ladies Planet लेबल की रिच कलर वाली वेलवेट साड़ी चुनी। साड़ी के बॉर्डर पर की गई सेक्विन डिटेलिंग और साफ-सुथरी प्लीट्स ने पूरे लुक को क्लासी और रॉयल टच दिया।
फुल स्लीव्स ब्लाउज ने किया कमाल
हर्षा का फुल स्लीव्स और कॉलर डिजाइन वाला ब्लाउज उनके लुक का सबसे खास हिस्सा रहा। ब्लाउज पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और हल्की सेक्विन वर्क ने इसे इतना खूबसूरत बनाया कि नेकलेस या चूड़ियों की कमी बिल्कुल महसूस नहीं हुई।
लॉन्ग वेल से मिला ड्रीमी लुक
अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए हर्षा ने मैचिंग शेड की प्लेन नेट की लंबी वेल कैरी की। इस एक स्टाइलिंग एलिमेंट ने उनके पूरे लुक को बेहद एलिगेंट और ड्रीमी बना दिया।
मिनिमल मेकअप ने निखारी नेचुरल ब्यूटी
खुद मेकअप आर्टिस्ट होने के बावजूद हर्षा ने बहुत हल्का और नेचुरल मेकअप किया। सॉफ्ट लिप्स, ग्लोइंग स्किन और सटल आई मेकअप ने उनकी नेचुरल ब्यूटी को और निखार दिया।
प्री-वेडिंग लुक भी रहा खास
सिर्फ शादी ही नहीं, प्री-वेडिंग फंक्शन में भी हर्षा ने बिना जूलरी वाला लुक चुना। क्रीम कलर की फ्लोरल एम्बेलिश्ड साड़ी के साथ उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि सही स्टाइलिंग और कॉन्फिडेंस के सामने भारी गहनों की जरूरत नहीं होती।