VIDEO: शादी की रस्मों के बीच बिगड़ी कैटरिंग स्टाफ की तबियत, दुल्हन के जोड़े में मदद करने पहुंचीं डॉक्टर, हो रही तारीफ

केरल की डॉक्टर शिरीन सुबैर ने अपनी शादी के दौरान डॉक्टर होने की जिम्मेदारी निभाते हुए इंसानियत की मिसाल पेश की। शादी की रस्मों के बीच कैटरिंग स्टाफ की दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। शिरीन ने अपनी शादी की रस्में कुछ देर रोककर दोनों की जांच की और उन्हें जरूरी मदद दी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

अपडेटेड Aug 23, 2026 पर 1:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केरल के कन्नूर में शिरीन सुबैर की शादी के दौरान अचानक कैटरिंग टीम की दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई

केरल की डॉक्टर शिरीन सुबैर ने अपनी शादी के दौरान इंसानियत की मिसाल पेश की है। शिरीन सुबैर की शादी की रस्में चल रही थी, इसी दौरान उन्हें पता चला कि कैटरिंग स्टाफ के दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। उसी समय उन्होंने बिना देर तुरंत अपनी डॉक्टर की जिम्मेदारी निभाई। शिरीन ने दुल्हन के कपड़ों में ही दोनों की जांच की और उनकी मदद के लिए आगे आईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग शिरीन सुबैर की काफी तारीफ कर रहे हैं।

मदद के लिए रोक दी शादी

केरल के कन्नूर में शिरीन सुबैर की शादी के दौरान अचानक कैटरिंग टीम की दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। एक महिला की नाक से खून निकलने लगा, जबकि दूसरी को चक्कर आने लगे। जब वहां मौजूद लोगों को पता चला कि दुल्हन खुद डॉक्टर हैं, तो उन्होंने तुरंत शिरीन से मदद मांगी। शिरीन ने बिना देर किए शादी की रस्मों को कुछ समय के लिए रोक दिया और दोनों महिलाओं की मदद करने लगीं। शिरीन ने शादी की रस्मों के बीच दोनों की जांच कर उनकी मदद की।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शिरीन ने दोनों को जरूरी प्राथमिक उपचार दिया और उनकी तबीयत का ध्यान रखा। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जिसमें शिरीन दुल्हन के कपड़ों में ही बीमार स्टाफ की देखभाल करती नजर आईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। शादी के बीच दुल्हन का इस तरह बीमार लोगों की मदद करना सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आया। वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने डॉक्टर शिरीन सुबैर की तारीफ की। लोगों ने कहा कि उन्होंने अपनी खुशी के बीच भी डॉक्टर होने की जिम्मेदारी को सबसे पहले रखा और जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद के लिए आगे आईं।

 

लोगों ने किया कमेंट

एक यूजर ने लिखा, “एक बार डॉक्टर, हमेशा डॉक्टर।” वहीं, दूसरे यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, “बहुत अच्छा काम, सच्ची प्रोफेशनल।” एक यूजर ने कहा कि, "डॉक्टर होने के नाते इमरजेंसी में मरीज की मदद करना सबसे जरूरी होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि शादी जैसे खास दिन पर भी जरूरतमंद की मदद के लिए तुरंत आगे आना शिरीन के अच्छे इंसान होने को दिखाता है। वहीं, एक व्यक्ति ने कहा कि हर डॉक्टर को इसी तरह अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।"

(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।