गर्दन पर घुटना रखा, सिर सड़क से टकराया! ऑस्ट्रेलिया में भारतीय शख्स की हिंसक गिरफ्तारी, जिंदगी और मौत से लड़ रहे गौरव कुंडी

वैभव कुंडी ने पुलिस पर चिल्लाते हुए कहा, "मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है", जबकि उनकी पत्नी घटना का वीडियो बना रही थी और पुलिस के इस व्यवहार की निंदा कर रहा था। अमृतपाल कौर ने कहा कि उन्होंने तब वीडियो शूट बंद कर दिया, जब एक अधिकारी ने उनकी गर्दन पर घुटना रख दिया

अपडेटेड Jun 03, 2025 पर 2:02 PM
गर्दन पर घुटना रखा, सिर सड़क से टकराया! ऑस्ट्रेलिया में भारतीय शख्स की हिंसक गिरफ्तारी, जिंदगी और मौत से लड़ रहे गौरव कुंडी

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड के पूर्वी उपनगरों में पुलिस के हिंसक तरीके से घेर लिए जाने के बाद 42 साल के भारतीय मूल के एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है और शक है कि उसके दिमाग में गहरी चोट पहुंची है। दो बच्चों के पिता गौरव कुंडी को जबरन जमीन पर गिरा दिया गया और नीचे दबा दिया गया, जबकि उनकी साथी अमृतपाल कौर लगातार उन्हें बेगुनाह बताती रहीं और गुहार लगाती रही। द ऑस्ट्रेलिया टुडे के अनुसार, कुंडी ने पुलिस पर चिल्लाते हुए कहा, "मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है", जबकि उनकी पत्नी घटना का वीडियो बना रही थी और पुलिस के इस व्यवहार की निंदा कर रहा था।

कौर ने कहा कि उन्होंने तब वीडियो शूट बंद कर दिया, जब एक अधिकारी ने उनकी गर्दन पर घुटना रख दिया। कुछ ऐसा ही अमेरिका में 2020 के जॉर्ज फ्लॉयड केस में भी हुआ था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के दौरान कुंडी का सिर पुलिस वैन और सड़क से टकराया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया।

कुंडी को रॉयल एडिलेड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों का कहना है कि उनके दिमाग और गर्दन की नसें गंभीर रूप से डैमेज हो गई हैं। वह फिलहाल जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। कौर ने कहा, "शायद अगर उसका दिमाग काम करेगा, तो वह जाग जाएगा, या शायद नहीं जागेगा।"


पुलिस ने अधिकारियों का किया बचाव

इस बीच, 9News के अनुसार, दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई पुलिस कमिश्नर ग्रांट स्टीवंस ने कुंडी की गिरफ्तारी करने वाले अधिकारियों का बचाव करते हुए कहा कि बॉडीकैम फुटेज से पता चलता है कि उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के अनुसार काम किया।

पुलिस ने बताया कि कुंडी ने शराब के नशे में घर से निकलने के बाद अपनी पत्नी से बहस करते हुए गिरफ्तारी का हिंसक विरोध किया। पुलिस पेटरोल टीम ने इस घटना को घरेलू हिंसा मान लिया, लेकिन कुंडी ने दावा किया कि वह बस नशे में था और शोर मचा रहा था, हिंसा नहीं कर रहा था।

कार्यवाहक असिस्टेंट कमिश्नर जॉन डेकैंडिया ने कहा कि वे “कंफर्टेबल” था। अधिकारियों ने शुरुआती सबूतों के आधार पर उचित कार्रवाई की, हालांकि अभी जांच चल रही है

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर पीटर मालिनौस्कास ने भी पुलिस का बचाव करते हुए कहा कि उनका काम "बहुत मुश्किल" है और वे समर्थन के हकदार हैं।

हिंसक गिरफ़्तारी ने पुलिस की जवाबदेही और गिरफ्तारी के दौरान बल प्रयोग पर सार्वजनिक बहस छेड़ दी है। इस बीच, जांच जारी रहने के कारण कोई आरोप दर्ज नहीं किया गया है।

Indore Couple: हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के राजा रघुवंशी का 11 दिन बाद मिला शव, पत्नी अब भी लापता

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।