जूलरी (Jewelry) हर महिला का फैशन स्टेटमेंट होती है। चाहे त्योहार हो, ऑफिस जाना हो या रोज का लुक, एक खूबसूरत इयररिंग्स (earrings) पूरे स्टाइल को निखार सकते हैं। अगर आप हल्की, आरामदायक और बजट में आने वाली गोल्ड बालियां (gold earring) ढूंढ रही हैं, तो 4-5 ग्राम सोने में बनने वाले ये डिजाइन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं:
Stone Drop Earrings (स्टोन लटकन बाली)
हल्की जूलरी में अगर थोड़ा ग्लैमरस लुक चाहिए, तो स्टोन लटकन वाली बाली एक अच्छा ऑप्शन है। छोटा हूप और खूबसूरत स्टोन इसे क्लासी और प्रीमियम टच देता है। इसे रोजाना पहनने के साथ-साथ छोटे फंक्शन या गेट-टुगेदर में भी पहना जा सकता है।
Modern Geometric Design (मॉडर्न जियोमेट्रिक बाली)
ट्रेंडी और स्टाइलिश जूलरी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए जियोमेट्रिक डिजाइन वाली बालियां परफेक्ट हैं। इसका यूनिक शेप और छोटी स्टोन डिटेल इसे अलग लुक देती है। यह ऑफिस, पार्टी और कैजुअल आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है।
Pearl Detail Earrings (पर्ल डिटेल बाली)
मोती वाली गोल्ड बालियां हमेशा क्लासी और एलिगेंट लगती हैं। छोटे हूप के साथ लगा पर्ल इसे सॉफ्ट और रॉयल लुक देता है। यह डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ खूबसूरत लगता है।
Textured Gold Hoop Earrings (टेक्सचर्ड गोल्ड हूप बाली)
अगर आप सिंपल हूप से कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो टेक्सचर्ड गोल्ड हूप डिजाइन अच्छा ऑप्शन है। इसकी डिटेलिंग इसे प्रीमियम लुक देती है और हल्का वजन इसे रोज पहनने के लिए आरामदायक बनाता है।
Twisted Gold Hoop Earrings (ट्विस्टेड गोल्ड हूप बाली)
ट्विस्टेड डिजाइन वाली गोल्ड बाली सिंपल जूलरी में यूनिक टच जोड़ती है। इसका अलग पैटर्न इसे स्टाइलिश और अट्रेक्टिव बनाता है। यह एथनिक और वेस्टर्न दोनों लुक के साथ खूबसूरत लगती है।
Leaf Pattern Gold Earrings (लीफ पैटर्न गोल्ड बाली)
नेचर से इंस्पायर्ड लीफ डिजाइन वाली बालियां खूबसूरत और मिनिमल लुक देती हैं। इसका हल्का डिजाइन रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट है और यह ट्रेडिशनल व मॉडर्न दोनों आउटफिट के साथ अच्छी लगती है।