Viral Video: चलती ट्रेन में पान की दुकान! 3AC कोच की सीट पर इस शख्स ने बनाए 25 पान, भड़के लोग

Viral Video: वायरल वीडियो में एक आदमी 3AC कोच की बर्थ पर पान लगाता दिख रहा है। उसने बर्थ पर एक कपड़ा बिछा रखा है और पान बनाने के लिए जरूरी सामन को फैलाए बिल्कुल दुकान लगाए हुए हैं।

अपडेटेड Oct 16, 2026 पर 3:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस क्लिप ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा है। जिस जगह पर पान बनाए जा रहे थे, उसे देखकर स्वच्छता और कमर्शियल कामों के लिए यात्रियों की बर्थ के इस्तेमाल पर चर्चा शुरू हो गई है।

Viral Video: मुंबई से छत्तीसगढ़ की एक सामान्य ट्रेन यात्रा तब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जब एक पान बेचने वाले को 3-टियर AC कोच के अंदर पान बनाते हुए देखा गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या रेलवे कोच के अंदर इस तरह से अस्थायी स्टॉल लगाने की अनुमति है।

X (ट्विटर) पर शेयर किए गए इस वीडियो में पान बेचने वाला व्यक्ति लोअर बर्थ का यूज अपनी दुकान की तरह कर रहा था। शख्स यात्रियों के लिए 25 पान तैयार कर रहा था। उसने बर्थ पर एक कपड़ा बिछा रखा था और वहां पान बना रहा था, जिसे कई यात्री देख रहे थे।

जिस यात्री ने इस घटना का वीडियो बनाया है उसने बताया कि पान बेचने वाले को 20 से 25 पान का ऑर्डर मिला था। इसके बाद वह अन्य यात्रियों को बेचने के लिए पान तैयार करने में लगा हुआ था। उस व्यक्ति ने कहा- दोस्तों, मैं मुंबई से छत्तीसगढ़ जा रहा था, तभी मैंने एक आदमी को ट्रेन में पान बनाते हुए देखा। इसलिए मैंने सोचा कि आपको भी दिखा दूं।"


वीडियो बनाने वाले शख्स ने बताया कि यह एक थर्ड AC कोच है। आप देख सकते हैं कि वह कितने अच्छे और प्यार से पान बना रहा है। उसे 20-25 पान का ऑर्डर मिला है, जिसे वह बनाकर बेच रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय ट्रेनों में आपको लगभग हर चीज मिल सकती है।

इंटरनेट पर स्वच्छता को लेकर चिंताएं

इस क्लिप ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा है। जिस जगह पर पान बनाए जा रहे थे, उसे देखकर स्वच्छता और कमर्शियल कामों के लिए यात्रियों की बर्थ के इस्तेमाल पर चर्चा शुरू हो गई है। ट्रेन की बर्थ मुख्य रूप से यात्रियों के बैठने या सोने के लिए होती हैं। ऐसे में खाने-पीने की चीजें तैयार करने के लिए इनका इस्तेमाल स्वच्छता से जुड़ी चिंताएं पैदा करता है, खासकर तब जब उसी जगह का इस्तेमाल अन्य यात्रियों को भी करना हो।

इस घटना ने आरक्षित (रिजर्व्ड) कोचों में बिना अनुमति के सामान बेचने (अनऑथराइज्ड वेंडिंग) से जुड़े रेलवे नियमों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक यूजर ने कहा- "ट्रेन में धूम्रपान वर्जित है।" एक अन्य यूजर ने लिखा- "नागरिक बोध (सिविक सेंस) (हंसने वाले इमोजी के साथ)।" एक व्यक्ति ने कमेंट किया- “पान खाएंगे फिर ट्रेन में ही थूकेंगे और ट्रेन को गंदा करेंगे।”

किसी अन्य ने पूछा- “पान खाने के बाद आप कहां थूकेंगे? एसी कोच में या प्लास्टिक की थैली में? फिर क्या आप अपना थूक अंतिम स्टेशन तक ले जाकर फेंकेंगे?” एक ने कहा कि कभी-कभी ऐसा लगता है कि भारत ही इकलौता ऐसा देश है जहां लोग कहीं भी कुछ भी कर सकते हैं। न सरकार का डर है, न कानून का।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।