20 की उम्र में ₹10,000 से शुरुआत और 6 साल में ₹1.5 करोड़ का फंड! जानिए 26 साल के युवा की वो 'सीक्रेट' इनवेस्टमेंट ट्रिक

How To Build 1.5 Crore Portfolio In 6 Years: इंस्टाग्राम एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में करण वालिया नाम के यूजर ने अपने निवेश जर्नी के बारे बताया है। 26 साल के करण वालिया ने महज 20 साल की उम्र में ₹10,000 की छोटी रकम से अपने निवेश के सफर की शुरुआत की थी। आज 6 साल बाद उनका निवेश पोर्टफोलियो बढ़कर ₹1.5 करोड़ का हो चुका है

अपडेटेड Aug 09, 2026 पर 11:14 AM
बैंक अकाउंट में शांति से पड़ा आपका पैसा हर साल अपनी वैल्यू खो रहा होता है(Image- AI)

Rs 1.5 Crore Portfolio In 6 Years: हममें से कई लोग नौकरी की शुरुआत के बाद पैसे तो कमाते और बचाते हैं, लेकिन उस पैसे को सही तरह से बढ़ाना कैसे है, यह समझ नहीं पाते। 26 साल के करण वालिया की कहानी भी कुछ ऐसी ही थी। लेकिन उन्होंने महज 20 साल की उम्र में ₹10,000 की छोटी रकम से अपने निवेश के सफर की शुरुआत की थी। आज 6 साल बाद उनका निवेश पोर्टफोलियो बढ़कर ₹1.5 करोड़ का हो चुका है।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने निवेश के सफर को शेयर करते हुए करन ने बताया कि जब उन्होंने शुरुआत की थी, तब उन्हें शेयर बाजार और निवेश की बिल्कुल भी समझ नहीं थी। लेकिन समय के साथ उन्होंने समझा कि महंगाई का बैंक में रखे पैसे पर क्या असर पड़ता है और कैसे सही जगह पैसा लगाकर बड़ा फंड बनाया जा सकता है।

'बैंक अकाउंट में पड़ा पैसा हर साल खो रहा है अपनी ताकत'


करण वालिया का मानना है कि केवल बैंक सेविंग्स अकाउंट में पैसा बचाकर रखना पर्याप्त नहीं है। बैंक अकाउंट में शांति से पड़ा आपका पैसा हर साल अपनी वैल्यू खो रहा होता है। जैसे-जैसे कीमतें बढ़ती हैं, उसी पैसे से आप कम सामान खरीद पाते हैं।

इसी समझ ने करण को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), डायरेक्ट इक्विटी और म्यूचुअल फंड्स जैसे अलग-अलग निवेश विकल्पों को तलाशने के लिए प्रेरित किया। उनका सीधा लक्ष्य था पैसे को महंगाई की दर से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ाना।

शुरुआत के लिए म्यूचुअल फंड्स सबसे आसान रास्ता

करण का आज का पोर्टफोलियो काफी बड़ा है, जिसमें डायरेक्ट स्टॉक्स और ग्लोबल एक्सपोजर शामिल हैं। लेकिन उनका मानना है कि बिगिनर्स यानी शुरुआती निवेशकों को शुरुआत में ही बहुत जटिल रणनीतियों के पीछे नहीं भागना चाहिए। किसी एक शेयर को चुनने के लिए काफी रिसर्च, समय और अनुभव की जरूरत होती है, जो उन्होंने काफी बाद में सीखा।

जब उनके एक दोस्त ने उन्हें म्यूचुअल फंड्स का कॉन्सेप्ट समझाया, तो उन्हें इक्विटी मार्केट में एंट्री करने का यह सबसे आसान तरीका लगा। फंड मैनेजर द्वारा अलग-अलग कंपनियों में निवेशकों का पैसा मैनेज किए जाने की वजह से उन्हें एक बेहतरीन शुरुआती प्लेटफॉर्म मिला।

प्राइवेट इक्विटी और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग ने दी धार

करण वालिया ने बाद में प्राइवेट इक्विटी और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के अपने प्रोफेशनल अनुभव से निवेश के एडवांस गुर सीखे। लेकिन उनका मानना है कि उनका मूल आधार यह समझना रहा कि पैसे को सही जगह कैसे लगाया जाए और लंबी अवधि के विकास पर ध्यान केंद्रित रखा जाए।

View this post on Instagram

नए इन्वेस्टर्स के लिए करण की सिंपल सलाह

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने इस पोस्ट में 26 वर्षीय करण नए निवेशकों को केवल तीन बातें याद रखने की सलाह देते हैं:

छोटी शुरुआत करें: यह मायने नहीं रखता कि आप ₹1,000 से शुरू कर रहे हैं या ₹10,000 से।

आज ही शुरू करें: जितना जल्दी शुरू करेंगे, कंपाउंडिंग का फायदा उतना ज्यादा मिलेगा।

लॉंग टर्म: लंबी अवधि के लिए बाजार में बने रहें और धैर्य रखें।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सोशल मीडिया पर करण वालिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर आधारित है। दावों, आंकड़ों या निवेश के नतीजों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।