Viral Video: 1,100 की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 760 करोड़ रुपए, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

Viral video: एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी मासिक पेंशन निकालने के लिए सीएससी पहुंचे, जहां उनके बैंक खाते में कथित तौर पर 760 करोड़ रुपये का बैलेंस दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया

अपडेटेड Jul 14, 2026 पर 8:52 AM
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया

एक बुजुर्ग व्यक्ति हर महीने की तरह अपनी पेंशन निकालने पहुंचे, लेकिन बैंक खाते का बैलेंस देखते ही उनके होश उड़ गए। उसमें इतनी बड़ी रकम दिखाई दी कि वह खुद भी हैरान रह गए। ये मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा का विषय बन गया। खास बात ये रही कि उन्होंने बैंक जाने के बजाय पास के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से पैसे निकालने की कोशिश की थी। वीडियो देखकर कई लोगों ने इस पर हैरानी जताई और सवाल उठाए है। वहीं अभी तक इस मामले पर संबंधित बैंक की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि जारी नहीं की गई है।

बुजुर्ग व्यक्ति के खाते में दिखें 760 करोड़

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के मुताबिक, 75 साल से अधिक उम्र के बताए जा रहे रामचंद्र वर्मा अपनी 1,100 रुपये की मासिक पेंशन निकालने के लिए आधार कार्ड लेकर एक कॉमन सर्विस सेंटर पहुंचे थे। ट्रांजैक्शन के दौरान ऑपरेटर की स्क्रीन पर खाते में 7,59,69,51,951.16 रुपये (करीब 760 करोड़ रुपये) का बैलेंस दिखाई दिया। ये रकम देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।


लोगों ने जताई नारजगी

वहीं वीडियो में दिख रहा है कि, बुजुर्ग व्यक्ति, जो एक बुजुर्ग महिला के साथ नजर आए, ये समझ नहीं पाए कि आखिर क्या हुआ है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखकर कई लोगों ने इस पर हैरानी जताई और सवाल उठाए कि एक पेंशनधारक के खाते में इतनी बड़ी रकम कैसे दिखाई दे सकती है। वहीं, कई यूजर्स का मानना है कि यह बैंकिंग सिस्टम की किसी तकनीकी गड़बड़ी या सॉफ्टवेयर की गलती का नतीजा हो सकता है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए कमेंट

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "अगर ये मामला सही है, तो सबसे पहले इसकी जांच होनी चाहिए। हो सकता है कि इतनी बड़ी रकम किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से दिखाई दी हो। पूरी जानकारी सामने आने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं होगा।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "यह किसी की निजी जानकारी का गंभीर उल्लंघन है। कर्मचारी को किसी ग्राहक के बैंक खाते की जानकारी इस तरह सार्वजनिक नहीं करनी चाहिए। इस मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए।"

एक अन्य यूज़र ने लिखा, "किसी व्यक्ति की निजी बैंकिंग जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर करना बिल्कुल सही नहीं है।" एक और यूजर ने कहा, "इस तरह किसी के बैंक खाते की जानकारी सार्वजनिक करना ठीक नहीं है। इससे संबंधित व्यक्ति की सुरक्षा और निजता दोनों पर असर पड़ सकता है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।